क्रिसमस पार्टी में कैरी करें ये वेस्टर्न आउटफिट, स्टाइल पर फिदा हो जाएंगे लोग

Christmas Party Look

Christmas Party Look: साल 2023 हमें अलविदा कह रहा है और सभी 2024 के इंतजार में बैठे हुए हैं। नए साल शुरू होने से पहले क्रिसमस हर किसी को जश्न मनाने का मौका देता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्यौहार देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन पर विशेष तौर पर चर्च में सजावट की जाती है और लोग अपने घरों में भी क्रिसमस ट्री सजाते हैं।

क्रिसमस के कई दिनों पहले से यह सारी तैयारियां की जाने लगती है। इसी के साथ पार्टियों का दौर भी शुरू हो जाता है और सभी अलग-अलग थीम पर पार्टी आयोजित करते हुए दिखाई देते हैं। क्रिसमस के सेलिब्रेशन के साथ इस बार भी पार्टी शुरू होने वाली है और अगर आपको भी किसी पार्टी का हिस्सा बनना है तो जाहिर से बात है आप अपने लुक्स के बारे में सोच रहे होंगे। जब भी पार्टी अटेंड करने की बात आती है तो आजकल के युवा वेस्टर्न आउटफिट की तरफ ज्यादा जाते हैं। चलिए आज हम लड़कियों के लिए कुछ बेस्ट वेस्टर्न आउटफिट बताते हैं जो वह क्रिसमस पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

3 पीस सूट

अगर आप बॉसी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो थ्री पीस सूट चुना जा सकता है। किसी फॉर्मल पार्टी को अटेंड करने के लिए यह बिल्कुल बेस्ट लुक होने वाला है। इस सेट में नीचे पेंट और ऊपर टॉप होता है और उसके ऊपर शानदार सी जैकेट लुक में चार चांद लगा देती है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप कोई स्टेटमेंट ज्वेलरी पहन सकते हैं। खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ आप खूबसूरत दिखेंगी।

थाई हाई स्लिट ड्रेस

अगर आप बोल्ड और ब्यूटीफुल अवतार चाहती हैं तो थाई हाई स्लिट ड्रेस का चुनाव किया जा सकता है। यह आपको अलग-अलग रंगों में आसानी से बाजार में मिल जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको फुल स्लीव्स ऑप्शन, कट स्लीव्स ऑप्शन और ऑफ शोल्डर ऑप्शन सभी मिल जाएंगे। रॉयल ब्लू और ब्लैक कलर में कैरी की गई यह ड्रेस काफी प्यारी लगेगी। इसके साथ मेसी लो पोनीटेल और हाई हील्स काफी जचने वाले हैं।

क्लासी ब्लैक ड्रेस

ब्लैक एक ऐसा कलर है जो व्यक्ति के लुक में चार चांद लगाने का काम करता है। क्रिसमस पर अगर आप शानदार अवतार चाहती हैं तो ब्लैक क्लासी ड्रेस का चुनाव किया जा सकता है। इसके लिए आप मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं जहां आपको कई तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे। बात चाहे शॉर्ट ड्रेस की करी जाए या फिर बॉडीकॉन ड्रेस की सब कुछ ब्लैक कलर में प्यारा लगेगा। आप चाहे तो टेल वाली ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं। इसकी टेल आपको पार्टी में कैरी करना है या नहीं यह पूरी तरह से आपके ऊपर डिपेंड है। इस तरह के ब्लैक क्लासी लुक के साथ रेड लिपस्टिक बहुत खूबसूरत लगती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews