वीकेंड का जायका : घर पर बनाएं मज़ेदार और टेस्टी डिशेज़, जानें रेसिपी

अगर आपके भी खाने-खिलाने का शौक है तो किचन में कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट ज़रूर करते होंगे। वैसे भी आजकल फ्यूजन फूड काफी चलन में है और रेस्टॉरेंट से ऑर्डर करने की बजाय घर पर बनाना न सिर्फ जेब के लिए अच्छा है, बल्कि सेहत के लिए भी सबसे बेहतर विकल्प है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपके संडे को और इंटरस्टिंग बना देंगी।
Weekend recipes

AI generated

Weekend Delights : वीकेंड आ चुका है और ये मौका होता है रिलेक्स होने, घूमने फिरने, फिल्में देखने और कुछ अच्छा खाने का। अगर आपको कुकिंग का शौक है तो ये सबसे बेस्ट टाइम होता है किचन में कुछ नया और मजेदार बनाने का। अच्छी बात ये कि परिवार के सभी लोग मिलकर भी रसोई में कुछ टेस्टी बना सकते हैं और क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं।

आपको खाने में क्या पसंद है..ट्रेडिशनल फूड या कुछ नया ट्राई करते रहना। क्या आप उनमें से हैं तो हर बार कुछ नया और इंटरस्टिंग बनाने की कोशिश करते हैं। अलग ऐसा है तो हम आपके लिए कुछ हेल्दी, टेस्टी और आसान रेसिपी लेकर आए हैं। आप इन्हें आजमा सकते हैं और हमें यकीन है कि लोग आपके हाथ के स्वाद की तरीफ करते नहीं थकेंगे। तो आइए बनाते हैं ये रेसिपी।

चटपटा वेजिटेबल डोसा-नाचो

सामग्री:
डोसा बैटर (चावल-उड़द का)।
उबला आलू, मटर, टमाटर, प्याज।
चाट मसाला।
चीज़।
हरी चटनी।

विधि:
डोसा बैटर से पतले, छोटे डोसे बनाएं और क्रिस्पी होने तक सेंकें।
आलू, मटर, टमाटर, प्याज को हल्का भूनकर चाट मसाला डालें।
क्रिस्पी डोसे पर ये मिश्रण डालें, ऊपर से चीज़ डालें और हरी चटनी के साथ नाचो स्टाइल में सर्व करें।

पनीर भुरजी स्टफ्ड क्रोइसैन

सामग्री:
क्रोइसैन (या पफ पेस्ट्री)।
पनीर (200 ग्राम)
प्याज, टमाटर, हरी मिर्च।
जीरा, हल्दी, गरम मसाला, धनिया।

विधि :
पैन में जीरा तड़काएं, प्याज और टमाटर भूनें।
पनीर क्रम्बल करके मसाले डालें और भुरजी तैयार करें।
क्रोइसैन को बीच से काटें, भुरजी भरें और हल्का टोस्टर में गर्म करें।
हरा धनिया से सजाकर परोसें।

गुलाब जामुन चीज़केक बाइट्स

सामग्री:
गुलाब जामुन (5-6 छोटे)।
क्रीम चीज़ (200 ग्राम)।
बिस्किट (क्रश किए हुए, 1 कप)।
मक्खन (2 चम्मच)।
इलायची पाउडर, चीनी (स्वादानुसार)।

विधि:
क्रश बिस्किट में पिघला मक्खन मिलाकर छोटे मोल्ड्स में बेस बनाएं और फ्रिज में सेट करें।
क्रीम चीज़ को चीनी और इलायची पाउडर के साथ फेंटें।
गुलाब जामुन को छोटे टुकड़ों में काट लें।
बेस के ऊपर क्रीम चीज़ की परत लगाएं।
गुलाब जामुन के टुकड़े डालें और 2-3 घंटे फ्रिज में ठंडा करें।
बाइट-साइज़ पीस में काटकर सर्व करें।

मसाला कॉर्न चाट टोस्टाडा

सामग्री:
टोस्टाडा शेल्स (या तली हुई रोटी)।
कॉर्न (1 कप उबला)।
प्याज, टमाटर, नींबू, चाट मसाला, भुना जीरा, सेव।

विधि:
कॉर्न में प्याज, टमाटर, नींबू का रस, चाट मसाला और जीरा मिलाकर चाट तैयार करें।
टोस्टाडा शेल पर ये मिश्रण डालें, ऊपर से सेव छिड़कें और तुरंत खाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews