मसालों का तड़का लगाते समय इन बातों का रखें ध्‍यान, स्वाद हो जाएगा लाजवाब

भारतीय रसोई की जान मसालों का तड़का है। गांव की देसी कड़ाही से लेकर शहर की मॉडर्न किचन तक इसकी महक हर जगह फैली है। लेकिन जरा-सी गलती से मसाले जलकर कड़वाहट घोल देते हैं।
Masala

भारतीय रसोई की पहचान अगर किसी एक चीज़ से की जाए, तो वह मसालों का तड़का है। गांव की कच्ची रसोई में जब सुबह-सुबह चूल्हे पर तांबे या लोहे की कड़ाही रखी जाती है और उसमें सरसों के तेल या घी में जीरा-राई छनकते हैं, तो उसकी खुशबू पूरे मोहल्ले तक पहुंच जाती है। यह महक ही गांव की सुबह को खास बना देती है। वहां लोग कहते भी हैं कि खाना कितना भी सादा हो, तड़का सही लगा हो तो मज़ा ही आ जाता है। इसी तड़के की परंपरा अब शहरों की मॉडर्न किचन तक आ चुकी है। फर्क सिर्फ इतना है कि गांव में ये तड़का लकड़ी की आंच पर चढ़ती देसी कड़ाही में लगता था और शहरों में यह काम नॉन-स्टिक पैन और माइक्रोवेव तक पहुंच चुका है।

गांव की रसोई में दादी-नानी से लेकर शहर की मॉडर्न किचन में काम करने वाली नई पीढ़ी हर कोई मानता है कि भारतीय खाने की आत्मा उसके तड़के में बसती है। मसालों का सही इस्तेमाल साधारण दाल-चावल को भी शाही बना सकता है, लेकिन ज़रा-सी लापरवाही उसी डिश को कड़वी कर सकती है।

स्वाद और सुगंध का राज

कई बार आपने गौर किया होगा कि सब्ज़ी या दाल में तड़का लगाते समय खुशबू की जगह हल्की जलन सी महक आती है। जी हां! कई बार ऐसा होता है कि मसाले जल जाते हैं और खाने का स्वाद बिगाड़ देते हैं। अक्सर यह छोटी-सी गलती पूरे खाने का मज़ा किरकिरा कर देती है। दरअसल, जीरा, राई, मेथी, धनिया जैसे मसालों में प्राकृतिक तेल मौजूद होता है। यही तेल असली स्वाद और सुगंध का राज भी होता है। जब इन्हें सही तापमान पर गर्म किया जाता है, तो यह तेल अपनी खुशबू छोड़ता है, लेकिन जरा-सी देरी हुई, तो वही तेल जलकर कड़वाहट घोल देता है।

इस तरह टेस्ट रहता है बरकरार

केवल इतनी ही नहीं, धनिया, सौंफ, या प्याज-लहसुन पाउडर जैसे मसाले हल्की मिठास के साथ धीरे-धीरे पकने पर बेहतरीन स्वाद देते हैं, लेकिन अगर इन्हें ज़्यादा देर तक भून दिया जाए, तो उनका जायका पूरी तरह बदलकर कड़वा और तीखा हो जाता है। खासतौर पर पिसे हुए हल्दी, मिर्च, गरम मसाला और जीरा पाउडर मसाले… यही वजह है कि अच्छे और जानकार रसोइए हमेशा इन्हें प्याज-टमाटर की भुनी हुई ग्रेवी या सब्ज़ी में मिलाते हैं, ताकि खाने का टेस्ट बरकरार रहे।

ये मसाले जल्दी हो जाते हैं कड़वे

  • मेथी दाना
  • राई (सरसों)
  • जीरा
  • लहसुन-अदरक का पेस्ट
  • पिसे मसाले

तड़के में होने वाली गलतियां

  • ठंडे तेल में मसाला डालना
  • पिसे मसाले देर तक चलाना
  • पुराने या बासी मसालों का इस्तेमाल
  • एक साथ बहुत मसाले डालना

तड़का लगाने का सही तरीका

  • सबसे पहले कड़ाही में तेल या घी को अच्छी तरह गरम करें।
  • इसके बाद जीरा, राई या तेज पत्ता जैसे साबुत मसाले डालें।
  • जैसे ही ये चटककर खुशबू देने लगें, तुरंत प्याज, टमाटर या सब्ज़ी डाल दें।
  • फ्लेम को तेज़ रखने की बजाय मध्यम या धीमा रखें, ताकि मसाले जलें नहीं और धीरे-धीरे स्वाद छोड़ें।
  • अंत में अगर ग्रेवी चाहिए तो पानी डालकर पकाएं और जरूरत हो तो आखिर में पिसे मसाले डालें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews