पीली पत्तियों से परेशान? मनी प्लांट में कब और कितना दें खाद-पानी

अगर आपके मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो यह संकेत है कि पौधे को सही देखभाल की जरूरत है। सामान्यत: मनी प्लांट को गर्मियों में हर 7-10 दिन में पानी देना चाहिए।
Money Plant

Money Plant: आजकल इनडोर प्लांट्स का क्रेज काफी बढ़ गया है। खासकर मनी प्लांट का, यह न केवल घर या ऑफिस की सुंदरता बढ़ाता है। बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हिंदू धर्म में भी मनी प्लांट का विशेष महत्व बताया गया है। मनी प्लांट एयर प्यूरीफायर का काम करता है और घर में धन समृद्धि और खुशहाली लाता है।

इसकी देखभाल करना आसान है और यह कम देखभाल में ही अच्छी ग्रोथ करता है। हालांकि कई बार मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ जाती है और धीरे-धीरे काली भी हो जाती हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको मनी प्लांट को खाद और पानी देते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि पौधा स्वस्थ हरा-भरा और तेजी से बढ़ता रहे।

मनी प्लांट की देखभाल (Money Plant Care)

मनी प्लांट की सही देखभाल करने से पौधा घना और हरा भरा बना रहता है। गर्मी और बारिश के मौसम में मनी प्लांट तेजी से बढ़ता है। जबकि सर्दियों में इसकी ग्रोथ धीमी पड़ जाती है। सर्दियों में ग्रोथ रुकने के बावजूद इसकी पत्तियां हरी बनी रहती है, जो इस पौधे की सहनशीलता को दर्शाती है।

अगर मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ रही है, तो यह संकेत है कि पौधे को अधिक पानी मिल रहा है। अधिक पानी देने के कारण मनी प्लांट की जड़े सड़ने लगती हैं। जिससे पत्तियां पीली पड़ने लगती है और बाद में धीरे-धीरे काली भी हो जाती है। इसलिए पौधे को सही मात्रा में पानी देना बेहद आवश्यक है। ताकि उसकी सेहत बनी रहे और पत्तियां हरी भरी रहे।

पानी कम डालें

मनी प्लांट में पानी देने का खास ध्यान रखना जरूरी है। अगर पौधा गमले में लगा है, तो आपको गमले की मिट्टी ऊपर से सूखने के बाद ही पानी डालना चाहिए। अगर मनी प्लांट बोतल में लगा है तो हर हफ्ते पानी को एक बार बदलना जरूर चाहिए। इस तरह पौधे को सही मात्रा में पानी मिलेगा। जिससे वह स्वस्थ और हरा भरा बने रहेंगे।

पत्तियों को साफ करें

मनी प्लांट के पौधे की पत्तियों को साफ करना बेहद जरूरी है। इसके लिए जब भी आप पौधे में पानी डालें तो पहले पत्तियों को वाटर स्प्रे से धो लें। इससे पत्तियों में चमक बनी रहती है और मनी प्लांट ज्यादा हरा भरा दिखाई देता है। नियमित सफाई से पौधे की सेहत भी बेहतर रहती है।

मिट्टी की गुड़ाई

मनी प्लांट के गमले में हर 15 दिन में एक बार मिट्टी की गुड़ाई करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप किसी चाकू या कांटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़ाई से पौधे की ग्रोथ बेहतर होती है। जब आप गुड़ाई करें तो 15 दिनों में एक बार पौधे में वार्मिकॉमपोस खाद भी डाल दें। इससे पौधे को जरूरी पोषण मिलता है और उसकी सेहत अच्छी बनी रहती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews