रिश्ते (Relationships) में प्यार और भरोसा सबसे ज़रूरी होता है, लेकिन कई बार कपल से छोटी छोटी गलतियों की वजह से लंबे समय तक साथ नहीं रह पाते। अक्सर लोग सोचते हैं कि प्यार सिर्फ़ एहसास रोमांस का हिस्सा है, लेकिन असल चुनौती एक दूसरे के विचारों को समझने, बातचीत और समझदारी बनाए रखने में होती है।
ख़ासतौर पर युवा जोड़ों में छोटी नज़रअंदाज़ की गई बातें भी रिश्ते को कमज़ोर कर सकती है। जैसे कुछ ग़लत आदतें, बिना सुलझे हुए विवाद और एक दूसरे की भावनाओं को न समझना, ये सारे कारण कहीं न कहीं मज़बूत से मज़बूत रिश्ते को कमज़ोर बना देते हैं और इसी वजह से रिश्ता ज़्यादा टिक नहीं पाता है टूट जाता है।
ये भी पढ़ें
ये 5 आम गलतियां हैं जो प्यार पर असर डालती हैं (Relationships)
बातचीत की कमी
अक्सर कपल्स अपने दिल की बातें खुलकर नहीं कर पाते हैं। उन्हें लगता है कि पार्टनर बिना बोले ही सब कुछ समझ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है, किसी भी तरह की रिलेशनशिप में खुलकर बातें करना, अपने इमोशंस को साझा करना ज़रूरी होता है। इमोशन चाहे ग़ुस्सा हो या फिर प्याज़ ही क्यों न हो। बातचीत की कमी से भावनाएँ दब जाती है, किसी भी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन नहीं मिल पाता है, साथ ही साथ समय के साथ नजदीकियों में भी गिरावट आने लगती है।
उम्मीदों का बोझ
कई बार कपल्स बिना बात की ढेर सारी उम्मीद लगाए बैठते हैं। जैसे की मेरा पार्टनर हमेशा मेरी ख़ुशी का ख्याल रखें, वह मेरी हर ज़रूरत को समझें और पूरी करने की कोशिश करें, वह सिर्फ़ मुझसे ही बात करें और वह किसी से भी दोस्ती न रखें, इस तरह की उम्मीदें रिश्ते में तनाव पैदा कर देती है। जब उम्मीदें पूरी नहीं हो पाती है तो निराशा और असंतोष ही हाथ लगता है। संतुलित और मीनिंगफुल उम्मीद है कि लंबे समय तक रिलेशनशिप को बनाए रखती है।
विश्वास की कमी
विश्वास और भरोसा किसी भी रिश्ते को मज़बूत बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। छोटे झूठ, सुपर हुए राज या फिर लगातार श़क करना रिश्ते को कमज़ोर बना सकता है। ऐसे में भी कई तरह की परेशानियां आती है जैसे की बात बात पर श़क करना। सोशल मीडिया या दोस्तों की बातें बिना वजह तौलना, भरोसे की कमी से मानसिक तनाव पैदा होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि विश्वास बनाए रखना किसी भी कपल्स के लिए सबसे ज़रूरी है। जब भरोसा मज़बूत होगा, तो मुश्किल समय में भी रिश्ता टिकता है।
समय और प्राथमिकताओं का संतुलन न होना
आज की डिश जीवन में कई कपल्स अपने काम या सोशल लाइफ़ में इतने ज़्यादा बिज़ी हो जाते हैं कि रिश्ते पर ध्यान देना उन्हें ज़रूरी लगता ही नहीं है। रिश्ते की शुरुआत में काफ़ी अच्छे से बातें होती हैं लेकिन जैसे ही रिश्ते को थोड़ा समय हो जाता है अपने आप दूरियां बढ़ जाती है। रिश्ते टूटने की वजह यह भी हो सकती है कि एक दूसरे को क्वालिटी टाइम न देना, छोटी चीज़ों की बार बार उम्मीद करना, त्योहार और ख़ास मौक़े पर भी अपने पार्टनर को नज़रअंदाज़ करना।
स्वतंत्रता महसूस न होना
कई कपल्स सोचते हैं कि प्यार का मतलब है हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना और हर निर्णय में पार्टनर को शामिल करना। यह सोच रिश्ते में असंतोष और दबाव पैदा करती है। पार्टनर की व्यक्तिगत इच्छाओं और हॉबी को न समझना, सीमित स्वतंत्रता देना, खुद की पहचान को दबाना हर व्यक्ति को अपनी स्वतंत्रता की जरूरत होती है। जब दोनों पार्टनर खुद के लिए समय और स्पेस रखते हैं, रिश्ते में मजबूती आती है।
रिश्ते को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के उपाय
- नियमित और खुला संवाद रखें।
- यथार्थवादी अपेक्षाएं अपनाएं।
- विश्वास और भरोसा मजबूत करें।
- एक-दूसरे के लिए समय और स्पेस सुनिश्चित करें।
- छोटे-छोटे सरप्राइज और प्यार भरे इशारे दें।
