आखिर सर्दियों में बार बार क्यों होती है सर्दी-खांसी, जानें इसके पीछे के 5 कारण

आखिर सर्दियों में बार बार क्यों होती है सर्दी-खांसी, जानें इसके पीछे के 5 कारण

Lifestyle News : सर्दियों का सीजन अभी चल ही रहा है और अभी से आप सर्दी या जुकाम जैसी समस्याओं से गुजर रहे होंगे, ये ऐसी समस्या है जो हमारा बहुत बुरा हाल कर देती है। कम तापमान और सर्दी खांसी के वजह से रातों को सोना मुश्किल हो जाता है। सर्दी के कारण हमे कई बार दम घुटने जैसा महसूस होने लगता है। इनका कितने बार भी इलाज करवा लें लेकिन ये ठंड की वजह से वापस लौटकर आ जाती हैं।

बार बार सर्दी होने के पीछे कई वजह हो सकते हैं लेकिन प्रमुख कारणों में से एक कारण है आपकी इम्यूनिटी का कमज़ोर होना, आपको बता दें कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बीमारियां बहुत जल्दी पकड़ती हैं।  इसलिए इस सीजन में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को खास ख्याल रखने की अवश्यकता है, तो चलिए इस कंडीशन के पीछे के कारणों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

बार-बार खांसी और जुकाम होने के प्रमुख कारण

1 – आपका धूम्रपान करना हो सकता है प्रमुख कारण

बार बार सर्दी खांसी होने का कारण धूम्रपान होता है, इसलिए अगर आप इस समस्या से जूझ रहें हैं तो आज ही धूम्रपान करना तुरंत बंद कर दें। आपको बता दें कि धूम्रपान करने से आपके इम्यून सिस्टम की सेल्स पर असर पड़ता है जिसके चलते बार-बार सर्दी होने का खतरा आप पर बना रहता है।

2 – हाईजीन पर ध्यान न रखना

स्वस्थ रहने के लिए साफ रहना जरूरी होता है। अगर आप को बार बार सर्दी हो जाती है तो अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखें, खांसते और छींकते समय मुंह को ढंकें, हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं, समस्या से दूरी बनाने के लिए मास्क पहनें और बीमार लोगों से थोड़ा दूर रहकर बात करें।

3 – तनाव से रहे दूर

तनाव आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता हैं, आपको बता दें कि तनाव में रहने वाले लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण ऐसे लोगों में जुकाम का खतरा बना रहता है।

4 – नींद न लेना

एक स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी होता है, डॉक्टर्स कहते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 8 घंटे की अच्छी नींद की जरूरत होती है। अच्छी नींद न लेने पर आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और आप सर्दी जुकाम की समस्या से बार बार पीड़़ित हो सकते हैं।

5 – ज़्यादातर घर के अंदर रहना

सर्दियों के मौसम में ठंडे तापमान के कारण ज्यादातर लोग अपना अधिक समय घर के अंदर बिताते हैं, घर पर रहने के बाद भी कोई भी फिजिकल एक्टिविटी न करने से आपका शरीर कमजोर हो जाता है और आप बीमार हो सकते हैं। आपको बात दें कि इस ठंडे तापमान के कारण आपको कई सारी एलर्जी और इंफेक्शन भी हो सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews