युवाओं में भी बढ़ रही घुटनों में दर्द की समस्या, इस तरह बरतें सावधानी!

नींद की कमी, गलत खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव आदि। आजकल के युवा एक्सरसाइज भी नहीं करते, ना ही कोई बाहरी एक्टिविटी करते हैं। पैदल चलना तो दूर, एक कदम भी बिना गाड़ी के जाना पसंद नहीं करते।
युवाओं में भी बढ़ रही घुटनों में दर्द की समस्या, इस तरह बरतें सावधानी!

आजकल गलत लाइफस्टाइल के कारण युवाओं में घुटनों में दर्द और समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह बहुत ही आम बात है, लेकिन यदि समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो बहुत ही ज्यादा नुकसान हो सकता है। पहले यह समस्या 50 से 60 साल की उम्र के बाद ही देखने को मिलती थी, लेकिन अब 30 से 35 साल के युवाओं में देखने को मिल रही है। दिन में दर्द, अकड़न और चलने-फिरने में तकलीफ आदि शामिल हैं।

इसके पीछे बहुत सारे मुख्य वजहें शामिल हैं, जिसमें नींद की कमी, गलत खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव आदि। आजकल के युवा एक्सरसाइज भी नहीं करते, ना ही कोई बाहरी एक्टिविटी करते हैं। पैदल चलना तो दूर, एक कदम भी बिना गाड़ी के जाना पसंद नहीं करते।

लंबे समय तक न बैठें

जिन कामों के चलते या फिर लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से घुटनों से संबंधित समस्याएं उन्हें घेर लेती हैं। हालांकि, इस पर थोड़ा सा ध्यान दिया जाए तो घुटनों को खराब होने से बचाया जा सकता है।

सही पोजीशन

यदि आप ऑफिस में घंटे बैठकर काम करते हैं, तो गलत पोजीशन में बैठने के बजाय सही पोजीशन का इस्तेमाल करें, जिससे घुटनों और जोड़ों पर दबाव नहीं पड़ेगा।

वजन कंट्रोल

अधिक मोटापा होना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। उससे घुटनों पर बहुत ज्यादा भार पड़ता है, जिससे कार्टिलेज गिरने लगता है और आपको दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए वजन को कंट्रोल करें।

खानपान में ध्यान

खानपान में कमी, जैसे कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन सहित अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे दर्द का खतरा बढ़ जाता है। बहुत ही कम उम्र में आपको सारी समस्याओं को झेलना पड़ता है।

फिटनेस पर दें ध्यान

आजकल मोबाइल और लैपटॉप के जमाने में बच्चे तो बच्चे, युवा वर्ग भी इसकी लत के आदि हो चुके हैं। वे जरा भी अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देते। फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण उनके मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिस कारण उन्हें इन सारी समस्याओं से जूझना पड़ता है।

फुटवियर

इसके अलावा, हाई हील्स या अनकंफर्टेबल फुटवियर पहनने से भी घुटनों पर दबाव पड़ता है, जिससे दर्द हो सकता है। इसलिए आप इन सब चीजों को इग्नोर करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews