Weight Loss Drinks: कहीं आप भी बढ़ते वजन से परेशान तो नहीं? रोजाना पिएं ये असरदार ड्रिंक्स, कुछ ही हफ्तों में दिखेगा असर

Weight Loss Drinks: कहीं आप भी बढ़ते वजन से परेशान तो नहीं? रोजाना पिएं ये असरदार ड्रिंक्स, कुछ ही हफ्तों में दिखेगा असर

Weight Loss Drinks: अनहेल्दी खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते अधिकतर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापा बढ़ने से सिर्फ लुक्स ही खराब नहीं होता बल्कि कई प्रकार की बीमारियां भी शरीर को होने लगती हैं। इस बढ़ते मोटापे को दूर करने के लिए लोग सबसे पहले अपनी डाइट बदलने का सोचते हैं। और इसी सोच के साथ ग्रीन टी का सेवन करना शुरू कर देते हैं। ग्रीन टी मोटापे को कम करने में बहुत फायदेमंद साबित होती है, इस बात में कोई शक नहीं है। लेकिन सिर्फ ग्रीन टी ही नहीं ऐसे और भी ड्रिंक्स है जो मोटापे को कम करने में मदद करते हैं और जिनका टेस्ट भी अच्छा होता है। इसी के साथ आज हम आपको इस लेख के द्वारा उन ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो मोटापे को कम करने में मदद कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।

जानिए, किन ड्रिंक्स से होता हैं मोटापा कम?

मोरिंगा टी

मोरिंगा टी एक हर्बल टी है जो शुद्ध गर्म पानी में मोरिंगा की पत्तियों को डूबोकर बनाई जाती है। मोरिंगा में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे एंटीबायोटिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी ,एंटी डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरस, एंटी एजिंग और एंटीफंगल आदि। यह सारे पोषक तत्व बढ़ते वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा मोरिंगा टी का सेवन करने से विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति होती है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप रोजाना एक कप मोरिंगा टी जरूर पिएं।

ब्लैक कॉफी

कई लोगों को सुबह उठकर कॉफी पीने की आदत होती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो यह आपके लिए बेहतर उपाय साबित हो सकता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन किया जा सकता है। कॉफी में कैफीन होता है जिससे एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह न सिर्फ वजन घटाने के लिए फायदेमंद है बल्कि यह मूड को अच्छा बनाने का भी काम करती है।

एप्पल साइडर विनेगर

वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर को हमेशा से ही सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जिस वजह से ओवर ईटिंग से बचा जा सकता है। रोजाना एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में डालकर पीने से कुछ ही हफ्तों में वजन कम करने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews