सर्दियों का मौसम आते ही बढ़ने लग जाता है डैंड्रफ? इन आसान टिप्स को फॉलो कर पाएं राहत

सर्दियों में ठंडी हवा और सूखी त्वचा की वजह से अक्सर डैंड्रफ की समस्या बढ़ने लगती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान और असरदार टिप्स अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने सिर की त्वचा को स्वस्थ और खुश्की से मुक्त रख सकते हैं।
Winter Hair Care

Winter Hair Care: बदलते मौसम और सर्दियों में महिलाओं के लिए डेंड्रफ एक आम समस्या बन जाती है, न सिर्फ महिलाएं बल्कि इस समस्या से कई पुरुष भी झूझते हैं।

कई बार बालों के टूटने, झड़ने और उनकी चमक खोने का कारण भी डैंड्रफ होता है। जैसे-जैसे ठंड का मौसम आता है, वैसे-वैसे हमारी स्कैल्प की नमी कम हो जाती है, जिससे डेंड्रफ की परेशानी बढ़ जाती है।

सर्दियों का मौसम आते ही बढ़ने लग जाता है डैंड्रफ? (Winter Hair Care)

इस समस्या को कम करने के लिए कुछ खास टिप्स अपनाएं जा सकते हैं, जैसे बालों की नियमित सफाई, तेल मालिश और घरेलू उपचारों का प्रयोग। इतना ही नहीं डैंड्रफ को हटाने के लिए मार्केट में भी कई प्रकार की केमिकल वाले प्रोडक्ट मिलते हैं, लेकिन बहुत लोग ऐसे होते हैं जिन्हें केमिकल को अपनी त्वचा पर लगाने से डर लगता है, तो क्यों ना ऐसे में कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर देखा जाए, तो चलिए जानते हैं कि डैंड्रफ को हटाने के लिए क्या-क्या घरेलू उपाय किए जा सकते हैं।

नारियल तेल से बालों की मसाज

सर्दियों में स्कैल्प के ड्राई होने के कारण डेंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बालों की सेहत भी प्रभावित होती है। इस समस्या से बचने के लिए नारियल तेल से बालों की मसाज करना एक बहुत ही अच्छा उपाय माना जाता है।

हफ्ते में दो-तीन बार नारियल तेल से मसाज करने से स्कैल्प में नमी बनी रहती है, जिससे बाल स्वस्थ रहते हैं और डेंड्रफ की समस्या भी कम हो जाती है। मसाज के बाद बालों को शैंपू और कंडीशनर से धोना ना भूलें इससे बालों की नमी बरकरार रहती है और वे मुलायम और चमकदार दिखते हैं।

गर्म पानी से बालों को न धोएं

अक्सर लोग ठंड के मौसम में गर्म पानी से अपने बालों को धोते हैं, लेकिन आपको यह गलती करने से बचना चाहिए। डेंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बालों की साफ सफाई करना बहुत जरूरी है। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखें, कि गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, बल्कि गुनगुने या फिर ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें।

डेंड्रफ से बचने के लिए बालों की सही देखभाल

डेंड्रफ की समस्या से बचने के लिए और बालों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। नियमित रूप से बालों की तेल से मसाज करें, जिससे स्कैल्प में नमी बनी रहे। बालों को धोते समय सही शैंपू कंडीशनर का चयन करें, जो स्कैल्प को सूट करें और बालों की सेहत को बनाए रखें।

हेयर स्ट्रेटनिंग या कर्लिंग जैसे हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि यह बालों की नमी को छीन सकते हैं और डेंड्रफ की समस्या बढ़ा सकते हैं। साथ ही बालों को नेचुरल तरीके से ही सुखाएं, ताकि स्कैल्प पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े और बाल स्वस्थ रहें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews