सर्दियों में भी पौधों को रखना चाहते हैं हरा-भरा, अभी से करें ये काम, फिर देखें कमाल

Winter Plant Care: सर्दियों का मौसम आते ही ठंड का असर पौधों पर दिखने लगता है, जिससे कई बार गार्डन की हरियाली और खूबसूरती कम होने लगती है। ऐसे में, अगर आप चाहते हैं कि आपकी बगिया सर्दियों में भी हरी-भरी और फूलों से भरी रहे, तो इसके लिए थोड़ी तैयारी अभी से करना जरूरी है।
Plant Care

Winter Plant Care: सर्दियों का मौसम होम गार्डनिंग के शौकीनों के लिए चुनौती पूर्ण हो सकता है, क्योंकि इस समय तापमान में गिरावट और सुखी हवा पौधों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में पौधों की सही देखभाल करना आवश्यक हो जाता है। सर्दियों में पौधों को पर्याप्त धूप नियमित पानी और उपयुक्त मल्चिंग की आवश्यकता होती है।

इसके अलावा ठंडी रातों से बचने के लिए पौधों को कर करना या उन्हें घर के अंदर ले जाना भी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से समझते हैं कि सर्दी के मौसम में पौधों की देखभाल के लिए आप क्या-क्या उपाय अपना सकते हैं।

पौधों को ट्रिम करना

सर्दी का मौसम आने से पहले पौधों को ट्रिम करना एक आवश्यक कदम है जिससे उन्हें कोहरे और ओले से सुरक्षा मिल सके। इस प्रक्रिया के द्वारा अपना केवल अपने पौधों को ठंड से बचते हैं बल्कि यह सुनिश्चित करते हैं कि वह पतझड़ के बाद आसानी से विकास कर सकें।

एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं लगाना चाहिए

ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि सर्दियों के दौरान पौधों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इस बदलाव से पौधे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और उनकी जीवन शक्ति कम हो सकती है। सही देखभाल और उचित ट्रिमिंग से आप अपने गार्डन को सर्दियों में भी खूबसूरत और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

धूप वाली जगह रखें पौधा

सर्दियों में पौधों को पर्याप्त धूप मिलना एक चुनौती बन जाती है, लेकिन यदि आप अपने गार्डन में त्रिपाल या किसी प्रकार का कवर लगाया है तो उसे हटा देना बेहतर होगा। पौधों को ऐसी जगह पर रखें जहां उन्हें धूप मिल सके, क्योंकि धूप उनकी वृद्धि और सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। ध्यान रखें कि सर्दियों में पौधे हाइबरनेशन मोड में होते हैं जिससे उनकी पानी की आवश्यकता भी कम हो जाती है।

जैविक खाद डालें

सर्दियों से पहले पौधों को जैविक खाद देना अत्यंत लाभकारी होता है क्योंकि यह उन्हें आवश्यक पोषण प्रदान करता है और ठंड के मौसम को आसानी से सहन करने में मदद करता है। सर्दियों के दौरान पौधों को खाद की आवश्यकता कम होती है इसलिए पहले से ही उचित मात्रा में खाद देने से वे स्वस्थ और मजबूत बने रहते हैं।

इसलिए पहले से ही उचित मात्रा में खाद देने से वे स्वस्थ और मजबूत बने रहते हैं। जब आप खाद का उपयोग करें तो इसे अच्छे से डाइल्यूट करना ना भूले, ताकि यह पौधों के लिए सुरक्षित रहें। अत्यधिक खाद डालने पर पौधे खराब हो सकते हैं। सही अनुपात से डाइल्यूटेड खाद का प्रयोग करने से आप अपने पौधों की सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews