नहाने के बाद चेहरा दिखने लगता है ड्राई? इन टिप्स को अपनाकर पाएं सॉफ्ट और हाइड्रेटेड स्किन

नहाने के बाद अक्सर चेहरे की त्वचा सूखी और खुरदरी हो जाती है, जिससे चेहरे की चमक कम हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की बात नहीं है। हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी त्वचा को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बना सकते हैं।
Skin Care Tips

Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम मतलब की ड्राइनेस का मौसम। इस मौसम में अधिकांश लोगों को ड्राइनेस की समस्या झेलनी पड़ती है। अक्सर नहाने के बाद देखा जाता है, कि स्किन में ड्राइनेस होने लगती है। जिससे त्वचा का कालापन बढ़ जाता है और ग्लो भी कम होने लगता है।

ऐसे में इस मौसम में त्वचा की डबल देखभाल करने की आवश्यकता होती है। अगर सही से देखभाल न की जाए तो खुजली, बेजान त्वचा, फटी एड़ियां जैसी अनेक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। नहाने के बाद स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेट रखने के लिए कुछ आसान टिप्स आप अपना सकते हैं।

नहाने के पहले करें मालिश

अगर आप चाहते हैं कि नहाने के बाद आपकी स्किन ड्राई न दिखे, तो ऐसे में नहाने से पहले कुछ मिनट के लिए त्वचा की मालिश करना सही रहेगा।

मालिश करने से त्वचा की ड्राइनेस कम होती है और नमी लॉक हो जाती है। मालिश के लिए आप नारियल या फिर बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सही मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

कई बार नहाने के बाद, मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी त्वचा पर ड्राइनेस नजर आती है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अक्सर लोग अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर नहीं चुनते हैं।

सभी लोगों की स्किन अलग-अलग होती है, ऐसे में सभी को अपनी स्किन के अनुसार ही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

तुरंत लगाएं मॉइश्चराइजर

नहाने के बाद चेहरे की नमी खोने लगती है और त्वचा, खुरदुरी और ड्राई नजर आने लगती है। नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाना बहुत जरूरी होता है, मॉइश्चराइजर त्वचा को नमी प्रदान करता है मॉइश्चराइजर के अलावा आप चेहरे पर कुछ बूंदें नारियल के तेल की भी लगा सकते हैं।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

नहाने के बाद ड्राइनेस की समस्या से बचना चाहते हैं, तो नहाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। सनस्क्रीन लगाने से न केवल त्वचा में नमी बनी रहती है, बल्कि यह सूरज की हानिकारक किरणों से भी हमारी त्वचा को बचाकर रखता है। इसके लिए आप SPF युक्त सनस्क्रीन का उपयोग करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews