Winter Skin Care: अगर सर्दियों के मौसम में त्वचा हो गई है रूखी-बेजान, तो इन घरेलू उपाय से निखारे रंगत

Winter Skin Care: अगर सर्दियों के मौसम में त्वचा हो गई है रूखी-बेजान, तो इन घरेलू उपाय से निखारे रंगत

Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा रूखी, बेजान और काली होने लगती है। ऐसे में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। वैसे तो बाजार में सर्दियों के मौसम में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के प्रोडक्ट्स उपलब्ध है। लेकिन यह इतने महंगे होते हैं कि हर कोई इनका इस्तेमाल करने से कतराता है। इसलिए आज हम आपको सर्दियों में हो रही त्वचा संबंधित समस्याओं से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से त्वचा का कालापन हटाया जा सकता है साथ ही रूखी और बेजान त्वचा में नमी को लाया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं।

त्वचा का कालापन हटाने के लिए क्या करें?

त्वचा के कालेपन को हटाने के लिए आलू का रस सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है। आलू के अंदर विटामिन बी और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आलू को काटकर पूरे फेस पर और गले पर अच्छी तरह से रगड़ें। अगर आलू को रगड़ना मुश्किल हो रहा है तो आप इसका जूस भी निकाल सकते हैं। कम से कम 5 मिनट तक इसे चेहरे और गले पर लगा रहने दे। फिर साफ पानी से धो लें। आलू त्वचा के कालेपन को हटाने के साथ-साथ डार्क सर्कल को भी हटाने में मदद करता है। हफ्ते में तीन बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा का कालापन धीरे-धीरे कम हो जाता है और त्वचा में निखार आ जाता है।

त्वचा को मुलायम बनाने के लिए क्या करें?

सर्दियों के मौसम में रूखी और बेजान त्वचा से सभी परेशान रहते हैं। ऐसे में त्वचा को मुलायम बनाने के लिए शहद सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह त्वचा को मुलायम, निखरा हुआ और हाइड्रेटेड बनाने में मदद करता है। शहद को उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसे कम से कम 5-10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 दिन भी अगर ऐसा किया जाए तो त्वचा बहुत जल्दी मुलायम बन जाती है।

डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए क्या करें?

डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए दूध लगाने का तरीका सबसे आसान और फायदेमंद तरीका माना जाता है। दूध का इस्तेमाल क्लिंजर के रूप में किया जा सकता है। सुबह उठने के बाद सबसे पहले चेहरे को पानी से साफ करें। उसके बाद एक कटोरी में कच्चा दूध लें और उसमें रूई डुबोएं फिर चेहरे पर लगाएं। कम से कम 3 से 4 मिनट तक कच्चे दूध को चेहरे पर रूई की मदद से लगाएं । ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स निकल जाती है और त्वचा पर निखार आता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews