Makeup की है शौकीन, तो घर पर मेकअप के बचे सामान से बनाना सीखें BB Cream, जानें कैसे करें चेहरे पर अप्लाई

makeup

Makeup Tips : मेकअप महिलाओं का बेस्ट फ्रेंड होता है जो उन्हें कॉन्फिडेंस देता है, लेकिन कई बार जल्दी जल्दी के चक्कर में उनके पास मेकअप करने का टाईम नहीं होता है, ऐसे में महिलाओं को सिर्फ बीबी क्रीम से मेकअप कर काम चलाना पड़ता है।

मार्केट में कई तरह के बीबी क्रीम मौजूद है, लेकिन इनमें से कई क्रीम्स स्किन को नुकसान ज्यादा पहुंचाते है और सुंदरता कम बढ़ाते हैं । आप भी इन्हीं कारणों से बीबी क्रीम यूज करना पसंद नहीं करते है तो आपको बता दें कि आप इसे घर पर भी बना सकते है।  चौकिए नहीं, आपको घर पर बीबी क्रीम बनाने के लिए सिर्फ कुछ पुराने मेकअप के सामान चाहिए होंगे,  चलिए आपको घर पर बीबी क्रीम बनाने का तरीका बताते हैं।

घर पर ऐसे बनाएं बीबी क्रीम

घर पर बीबी क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले अपने मेकअप बॉक्स में से बचा हुआ प्राइमर , फाउंडेशन सनस्क्रीन और कॉम्पेक्ट पाउडर मिलाएं। अगर ऑयली स्किन है तो पाउडर आप अवॉइड भी कर सकते हैं, स्किन को हाइड्रेटड रखने के लिए आप इसके अलावा कोई सा भी क्रीम मिला सकते हैं।  इन सभी चीजों को एक एयर टाइट कंटेनर में पैक कर दें और जब जरूरत हो तो तब यूज करें।

कैसे करें अप्लॉई

सबसे पहले अपने फेस को फेसवॉश से अच्छी तरह से धो लें। धोने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर अप्लॉई करें।  अगर स्किन ऑयली है तो जेल वाला मॉइश्चराइजर लगाएं वहीं ड्राय है तो क्रीमी मॉइश्चराइजर लगाएं ।इसके बाद आप चेहरे पर यह बीबी क्रीम अप्लाई कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews