क्रिसमस पर अपनों को कुछ खास अंदाज में दें शुभकामनाएं, रिश्ते में आएगी मिठास

क्रिसमस पर अपनों को कुछ खास अंदाज में दें शुभकामनाएं, रिश्ते में आएगी मिठास

Best Christmas Wishes In Hindi : 2 दिन बाद दिसंबर का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस आने वाला है। जिसके लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। दरअसल, इस दिन ईसाई समाज के भगवान यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन लोग सुबह से ही चर्च में जाते हैं और कैंडल जलाकर भगवान यीशु मसीह के सामने प्रे करते हैं। साथ ही, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गिफ्ट्स भी बांटते है। आजकल क्रिसमस आने से एक सप्ताह पहले से ही इसे सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं, कड़ाके की ठंड के साथ जिंगल बेल की धुन हवा में घुलने लगी है। बच्चे इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इस दिन उन्हें अपनों से तोहफा मिलता है। इस दिन स्पेशली लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। इसके साथ ही वह एक-दूसरे को बधाई देकर इस फेस्टिवल को मानते हैं। इसी कड़ी में आप भी अपने खास लोगों को स्पेशल ट्रेंडी मैसेज भेज कर इस क्रिसमस को और भी खास बनाएं।

भेजें ये स्पेशल मैसेज

  • “मेरे प्यारे संता आप हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्साह लाएं। क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं!”
  • “संता आपकी मेहनत और उदारता को सलाम! आप हम सबके दिलों में खास स्थान रखते हैं। क्रिसमस की शुभकामनाएं!”
  • “क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार आपके जीवन में खुशियों की बौछार लेकर आए।”
  • “इस क्रिसमस पर आपको और आपके परिवार को ढेर सारी खुशियां और प्यार मिले। मैरी क्रिसमस”
  • “क्रिसमस के इस प्यार भरे मौके पर आपको शुभकामनाएं। खुश रहें और हर दिन जीवन का उत्सव मनाएं।”
  • “इस क्रिसमस आपके जीवन में नया उजाला और नयी खुशियां लेकर आए। शुभकामनाएं!”
  • “क्रिसमस के इस मौके पर आपको और आपके परिवार को खुशियों से भरा और सुखद जीवन मिले। मैरी क्रिसमस”
  • “आपके जीवन में क्रिसमस की मिठास और खुशी बनी रहे। मेरी तरफ़ से आपको और आपके परिवार को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं।”
  • “क्रिसमस के इस खास मौके पर आपको और आपके उपहारों को धन्यवाद! संता जी, आपको शुभकामनाएं!”
  • “क्रिसमस के इस प्यार भरे त्योहार पर, आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं!”
  • “क्रिसमस के इस त्योहार में, आपके घर में सुख, शांति और प्रेम की बरसात हो। मैरी क्रिसमस”

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews