बाल होंगे सिल्की और स्मूथ, बस अपनाएं यह घरेलू हेयर कंडीशनर

यदि आप बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों की देखभाल करना चाहती हैं, तो आपके घर पर बने नेचुरल हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे बाल मजबूत होंगे और इसका कोई नुकसान भी नहीं होगा।
Hair Care Tips

लंबे बाल रखना हर किसी को पसंद होता है। यह हर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि उनका हेयर सिल्की, सॉफ्ट और हेल्दी दिखे। इसके लिए वह बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जिसका असर कुछ समय तक जरूर दिखाता है, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल्स के कारण बाल धीरे-धीरे डैमेज होना शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा, इन प्रॉडक्ट्स के लिए महिलाओं को जरूर से ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं।

ऐसे में यदि आप बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों की देखभाल करना चाहती हैं, तो आपके घर पर बने नेचुरल हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे बाल मजबूत होंगे और इसका कोई नुकसान भी नहीं होगा।

नेचुरल हेयर कंडीशनर

सबसे अच्छी बात यह है कि इस नेचुरल हेयर कंडीशनर को बनाने के लिए बाहर से कुछ लाने की भी जरूरत नहीं है, बल्कि रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप हेयर कंडीशनर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस अपना थोड़ा सा कीमती वक्त देने की जरूरत है।

अंडा, दही और शहद

आपको अंडा, दही और शहद मिलाकर हेयर कंडीशनर बनाना है। जिसमें नेचुरल मॉइश्चराइजर होता है, जो कि बालों को हाइड्रेट करता है। साथ ही इसे स्मूथ बनता है। दही में पाई जाने वाले लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करता हैं, जिससे डैंड्रफ कम हो जाता है। वहीं, अंडे में प्रोटीन और फैटी एसिड होता है, जो बालों को पोषण देता है। साथ ही उसे मुलायम और चमकदार बनाता है, जबकि शहद बालों में नमी बनाए रखने का काम करता है।

ऐसे करें तैयार

घर पर इसे बनाने के लिए एक साफ कटोरे में पूरे अंडे को फोड़ लें। अब अंडा में 2 बड़े चम्मच से दही मिला लें। इसके बाद एक बड़ा चम्मच शहद डालें। अब इन सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। जब यह पूरी तरह से चिकना हो जाए, तो आप इसे अपने बालों में हेयर कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

इतने बार करें इस्तेमाल

सबसे पहले बालों में शैंपू लगाएं। इसके बाद पानी को अच्छी तरह से निचोड़ लें। फिर इस पेस्ट को बालों की जड़ में अच्छी तरह से लगाएं। 20 से 30 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें। आप इस कंडीशनर का इस्तेमाल हफ्ते में एक से दो बार कर सकती हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews