Hindi News

Madhya Pradesh Live Updates: विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने उठाए विधानसभा की सुरक्षा पर सवाल, चंदन के पेड़ का उठाया मुद्दा

Written by:Banshika Sharma
Published:
Last Updated:
मध्य प्रदेश की पल पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ सिर्फ mpbreakingnews.in पर...
Madhya Pradesh Live Updates: विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने उठाए विधानसभा की सुरक्षा पर सवाल, चंदन के पेड़ का उठाया मुद्दा

कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने चंदन के पेड़ की कटाई को लेकर विधानसभा की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। मरकाम ने कहा इस हरकत से अनुमान लगाया जा सकता है कि चोरों के हौंसले कितने बुलंद हैं।मध्य प्रदेश के विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन है। चौथे दिन कांग्रेस द्वारा सरकारी योजनाओं में कटौतियों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में एक व्यक्ति को बंदर की वेशभूषा पहनकर हाथ में उसे तरह देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर बीजेपी के मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज अंतर्राष्ट्रीय चिता दिवस के मौके पर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में तीन चीतों को छोड़ेंगे, इसमें माता चीता वीरा और उसके दो शावक शामिल है। मध्य प्रदेश में पीएम मोदी द्वारा वर्ष 2022 में 8 चीतों को कूनो में प्रोजेक्ट चीता के तहत छोड़ा गया था। अब मध्य प्रदेश में चीतों की कुल संख्या 32 हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कश्मीर की डल झील के तर्ज पर भोपाल के बड़े तालाब में शिकारा सेवा का आज शुभारंभ किया है। सीएम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ शिकार सेवा का लुफ्त भी उठाया। सीएम ने कहा कि यह 20 शिकारे भोपाल में जल पर्यटक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और भोपाल को वाटर टूरिज्म हब के रूप में सशक्त रूप से स्थापित करेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Banshika Sharma
लेखक के बारे में
मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma
Follow Us :GoogleNews