उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के उत्तरी जोन में 13 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा 1 आरक्षी को भी नई तैनाती दी गई है। इन सभी पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
यह निर्णय उत्तरी जोन स्थापना बोर्ड की 29 सितंबर 2026 को हुई बैठक के बाद लिया गया है। आदेश के तहत सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश से तत्काल अवगत होकर अपनी नई तैनाती स्थल पर अनुपालन सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें
1योगी बोले अब UP में कर्फ्यू नहीं लगता, दंगा नहीं होता, चोरी नहीं होती, क्योंकि अगले चौराहे पर ‘इलाज’ की व्यवस्था है
2सीएम योगी ने बांटे 3,567 नियुक्ति पत्र, बोले- किसी को भी जॉइनिंग में दिक्कत आई तो जेल में सड़ना पड़ेगा
3योगी आदित्यनाथ ने UPPSC एवं UPSSSC परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति-पत्र, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
4सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया बोले- अब कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा
लखनऊ पुलिसकर्मियों की तबादला सूची
- उ०नि० धीरेन्द्र मिश्रा: चौकी प्रभारी गल्लामण्डी (थाना अलीगंज) से हटाकर चौकी प्रभारी चन्द्रिका देवी (थाना बीकेटी) ।
- उ०नि० शशि प्रकाश सिंह: चौकी प्रभारी चन्द्रिका देवी (थाना बीकेटी) से थाना जानकीपुरम।
- उ०नि० संतोष कुमार दुबे: प्रभारी हल्का गोयल थाना अलीगंज से हटाकर चौकी प्रभारी महोना (थाना इटौंजा)।
- उ०नि० विवेक सिंह: थाना अलीगंज से प्रभारी हल्का गोयल (थाना अलीगंज)।
- उ०नि० पुष्पेन्द्र चौधरी: थाना मड़ियांव से चौकी प्रभारी गल्लामण्डी (थाना अलीगंज) ।
- उ०नि० शनि तोमर: प्रभारी हल्का नं०-1 थाना मलिहाबाद से थाना मलिहाबाद ।
- उ०नि० संजय कुमार गुप्ता: थाना अलीगंज से प्रभारी हल्का नं०-1 (थाना मलिहाबाद) ।
- उ०नि० नीलेन्द्र प्रताप: प्रभारी हल्का नं० 4 थाना जानकीपुरम से थाना बीकेटी ट्रांसफर ।
- उ०नि० अमरपाल साहू: थाना माल से प्रभारी हल्का नं० 4 (थाना जानकीपुरम) ।
- उ०नि० मनीष कुमार मिश्रा: थाना महिगवां से प्रभारी हल्का नं० 4 (थाना महिगवां) ।
- उ०नि० अरविन्द कुमार तिवारी: चौकी प्रभारी महोना थाना इटौंजा से थाना जानकीपुरम।
- उ०नि० उमेश यादव: थाना रहीमाबाद से प्रभारी हल्का नं०- 5 (थाना रहीमाबाद)।
- उ०नि० रघुनाथ सिंह: उत्तरी जोन से थाना रहीमाबाद ।
- आरक्षी 8445 राहुल कुमार: थाना माल से थाना इटौंजा भेजा गया है।