
train between Yesvantpur and Kota via Bhopal.
नई दिल्ली: अगर आप आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश या झारखंड की ओर ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल स्थित गोंदिया स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण भारतीय रेलवे ने एक बड़ा ब्लॉक लेने का फैसला किया है, जिसके चलते 10 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।
इसके अलावा, 30 ट्रेनों को उनके गंतव्य स्टेशन से पहले ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जाएगा। यह बदलाव 3 मई से लेकर 24 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। रेलवे के इस फैसले से हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
रेलवे प्रशासन के अनुसार, गोंदिया स्टेशन इस जोन का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से बड़ी संख्या में ट्रेनों का आवागमन होता है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ट्रेनों की सफाई और रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए वॉशेबल एप्रन बनाने का काम किया जा रहा है। यह काम 3 मई से 22 मई तक चलेगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन और सुरक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो जाएगी। इसी निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए ट्रेनों के परिचालन में यह बदलाव किया गया है।
ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, रद्द की गई ट्रेनों में एक्सप्रेस और मेमू दोनों तरह की गाड़ियां शामिल हैं। प्रभावित होने वाली कुछ मुख्य ट्रेनें इस प्रकार हैं:
- टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस
- डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू
- गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट ट्रेन
इन ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी के मुसाफिरों पर भी असर पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
इन ट्रेनों का बदला गया है रूट
रद्दीकरण के अलावा, दो प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित रूट के बजाय बदले हुए रास्ते से चलेंगी।
11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस: 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई को रीवा से छूटने वाली यह ट्रेन अब जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होते हुए इतवारी पहुंचेगी।
11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई को इतवारी से चलने वाली यह गाड़ी भी बदले हुए मार्ग यानी जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर रीवा जाएगी।
निदेशक और संपादक

