Hindi News

DA Hike : राज्य कर्मचारियों का लंबा हुआ इंतजार, जनवरी 2024 से 4% DA बढ़ाने की मांग, क्या दिवाली से पहले CM करेंगे ऐलान?

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
खबर है कि एमपी वित्त विभाग द्वारा अगले बजट यानी साल 2025-26 में 64% तक DA/DR दिए जाने की तैयारी की जा रही है ।इससे 18 प्रतिशत तक का फायदा कर्मचारीयों को मिलेगा।हालांकि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 50% तो राज्यकर्मियों को 46% डीए का लाभ मिल रहा है ,जिसे वे लगातार बढ़ाने की मांग कर रहे है।
DA Hike : राज्य कर्मचारियों का लंबा हुआ इंतजार, जनवरी 2024 से 4% DA बढ़ाने की मांग, क्या दिवाली से पहले CM करेंगे ऐलान?

MP Employees DA Hike :एक तरफ केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा दे दिया है और अब 3 से 4 फीसदी डीए बढ़ाने की तैयारी में है। वही दूसरी तरफ महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में वृद्धि ना होने से मध्य प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने राज्य की मोहन यादव सरकार से दिवाली से पहले डीए और बकाया भुगतान  करने की मांग की है।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का कहना है कि केन्द्र की तुलना में राज्य के 12 लाख कर्मचारी 4% DA/DR से पीछे हैं, वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 50% तो राज्यकर्मियों को 46% डीए का लाभ मिल रहा है ,जिसके चलते कर्मचारियों को हर महीने ₹620 से 5640 रुपए का नुकसान हो रहा है। हमारी मांग है कि सीएम कर्मचारियों को 10 महीने से बकाया 4% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत जनवरी 2024 से प्रदान करने के आदेश शीघ्र जारी करें।

जनवरी से 4 फीसदी डीए देने की मांग

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ  महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि केंद्र के कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस व रेलवे के 1172240 कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस  17951 मिलेग, वहीं राज्य कर्मचारियों को  DA/DR भी न मिलने से दीवाली पर भारी परेशानी उत्पन्न होगी। 1996 तक 28 साल पहले प्रदेश के कर्मचारियों को भी बोनस मिलता था विगत 28 सालों से बोनस तो बंद हो गया अब तो मिलने वाले DA के लिए भी कर्मचारी संगठन मांग कर रहे हैं पर राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है। हमारी मांग है कि सीएम कर्मचारियों को 10 महीने से बकाया 4% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत जनवरी 2024 से प्रदान करने के आदेश शीघ्र जारी करें।

हर महीने हो रहा 5640 तक का नुकसान

संघ का कहना है कि केन्द्र की तुलना में राज्य के 12 लाख कर्मचारी 4% DA/DR से पीछे हैं, वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 50% तो राज्यकर्मियों को 46% डीए का लाभ मिल रहा है । राज्य में 7.50 लाख कार्यरत एवं 4.50 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जनवरी 2024 से DA/DR न मिलने से कर्मचारियों को हर महीने लगभग ₹620 से₹5640 तक का नुकसान हो रहा है कर्मचारियों को जनवरी 2024 से 4% DA प्रदान न करने से 8 महीने में सरकार ने लगभग 800 करोड़ रूपय बचा लिए। कर्मचारियों को DA/DR अभी तक नहीं मिला, लेकिन महंगाई बराबर बढ़ रही है। हमारी मांग है कि राज्य सरकार को भी केंद्र सरकार की तरह जनवरी 2024 से DA/DR में 4% वृद्धि करना चाहिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews