Indore News : इंदौर से 185 किमी दूर बनाया जा रहा 19 हेक्टेयर का इंडस्ट्रियल पार्क, कनेक्टिविटी पर फोकस

indore news

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर यानी एमपीआईडीसी (MPIDC) द्वारा अब इंदौर -पीथमपुर की तर्ज पर एयरपोर्ट से करीब 185 किमी दूर स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जा रहा है। ये पार्क 19 हेक्टेयर में बनाया जा रहा है। इसका कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है। अन्य संभाग और जिलों में उद्योगों के लिए बनाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, एमपीआईडीसी द्वारा अभी पीथमपुर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, मेघनगर, खंडवा के साथ रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा में जमीन ली जा रही है। उन जमीनों पर इंडस्ट्रियल पार्क बना कर तैयार किए जा रहे हैं। ताकि रोजगार भी बढ़ सके और उद्योगों भी बढ़ सके।

Indore News : 25 करोड़ रूपये किए जाएंगे खर्च 

बताया जा रहा है कि अभी जो पार्क बना कर तैयार किया जा रहा है वह बुरहानपुर के पास रेहटा खडक़ोद में 19 हेक्टेयर में बनाया जा रहा है। इसको बनाने में करीब 25 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। ये रूपये सडक़, बिजली, पानी, ड्रेनेज लाइन, पानी की पाइप लाइन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 33 केवीए का विद्युत सबस्टेशन के कार्यो पर खर्च किए जा रहे हैं। पार्क के पास से ही 4 किलोमीटर लंबी सड़क बना कर तैयार किया जा रहा है।

कनेक्टिविटी पर फोकस

इंडस्ट्रियल पार्क से एयरपोर्ट, बंदरगाह, नेशनल हाईवे सडक़ मार्ग की कनेक्टीविटी पर फोकस की जा रही है। बताया जा रहा है कि इंदौर एयरपोर्ट से दूरी 185 किलोमीटर, बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से 16 किलोमीटर, जलगांव से 85 किलोमीटर, मुम्बई बंदरगाह से 500 किलोमीटर दूर है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews