MP B.ED Admission: मध्य प्रदेश में बीएड की 20 फीसदी सीटें खाली, 19 जुलाई को आएगी चौथे चरण की सूची

MP B.ED Admission

MP B.ED Admission 2023: नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की ओर से मान्यता प्राप्त कॉलेज में चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में कॉलेज लेवल काउंसलिंग का तीसरा चरण फिलहाल चल रहा है। जिन छात्रों को सीट आवंटित की गई है उन्हें फीस भरने के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि तीसरा चरण खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है और पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा b.Ed पाठ्यक्रम की सीटें खाली है।

कितनी सीट बाकी

पूरे प्रदेश में b.Ed की 20 फ़ीसदी सीटों पर एडमिशन होना थे। तीसरा चरण लगभग खत्म होने को है उसके बावजूद भी 12000 सीटें खाली है। इसमें इंदौर संभाग के 62 कॉलेजों की 1100 सीट भी शामिल है जिन पर प्रवेश नहीं हुए हैं।

विद्यार्थियों को दूर मिले कॉलेज

कॉलेज लेवल काउंसलिंग के तीसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन करने के बाद 25000 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई है। लेकिन इनमें से सैकड़ों विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्हें दूर के कॉलेज में एडमिशन मिला हैं। 10 जुलाई को किन सभी को फीस जमा करना है लेकिन उसके बावजूद भी वह कॉलेज नहीं पहुंच रहे हैं क्योंकि दूर आने जाने से बहते हुए अगले काउंसलिंग में शामिल होकर दूसरा कॉलेज लेना चाहते हैं।

19 जुलाई को अगली सूची

पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीएलसी का चौथा चरण भी शनिवार को खत्म हो गया है। 22000 विद्यार्थियों ने आवेदन दिया है जिन्हें 12 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। आवेदनों को देखती हुए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और 19 जुलाई को सीट आवंटित होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews