Indore News : पुलिस की गिरफ्त में पश्चिम बंगाल के 20 रोहिंग्या मुस्लिम, कई हथियार बरामद

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा से करीब 20 रोहिंग्या मुस्लिमों को पकड़ा गया है। ये सभी मुक्तिधाम में ठहरे हुए थे। इन सभी के पास हथियार भी थे जिन्हें बरामद कर लिया गया है। इनके पास से एक तलवार चार गंडासे बरामद हुए। 20 रोहिंग्या मुस्लिमों को पकड़ने का कार्य हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है।

इस मामले को लेकर खुलासा करते हुए बजरंग दल इंदौर विभाग के संयोजक तन्नू शर्मा और जिला मंत्री अविनाश कौशल ने बताया है कि छोटा बांगड़दा के मुक्तिधाम में 15 से 20 रोहिंग्या मुस्लिम रुके हुए थे। एक दिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की टीम वहां पहुंच गई और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पहले सभी से पूछताछ की गई। जिसमें ये बात सामने आई है कि सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

इनके पास से कोई डॉक्मेंट्स भी नहीं मिले। बड़ी बात ये है कि इनके आधार कार्ड भी लिंक नहीं थे। जिसके बाद तुरंत एरोड्रम पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं सभी को पुलिस को सौंप दिया गया है। अभी पुलिस सभी से पूछताछ कर इस मामले की जांच में जुट चुकी हैं। जल्द ही इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews