Indore News : सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में बन रहा 4 एकड़ का तालाब, सिटी फॉरेस्ट भी होगा तैयार

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश के सांवेर रोड पर लगभग 2000 उद्योग वाले औद्योगिक क्षेत्र को बना कर तैयार किया जा रहा है। इसमें जल की समस्या ना हो इसके लिए हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ ही बारिश के पानी को सहेजने के लिए एक तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू की जा चुके हैं।

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर तालाब बना कर तैयार किया जाएगा वहीं पर पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे ताकि हरियाली भी बनी रहे। ये सौगात जश इंजीनियरिंग कंपनी औद्योगिक क्षेत्र को दे रही है। दरअसल, उद्योग संचालन के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती को यादगार बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लगभग 4 एकड़ की जमीं में तालाब का निर्माण किया जाएगा जिसका नाम लघु सरोवर रखा जाएगा। कंपनी तालाब के आसपास के क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट भी बना रही है। इसको लेकर एमपी इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि तालाब को बनाने में कंपनी 20 लाख से ज्यादा खर्च कर रही है।

इस सराहनीय काम की वजह से जल स्तर तो बढ़ेगा ही साथ ही हवा भी साफ होगी और वायु की गुणवत्ता भी अच्छी होगी। खास बात ये है कि मध्य्प्रदेश इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा ये भी जानकारी दी गई है कि तालाब के आसपास जो सिटी फॉरेस्ट एरिया बनाया जा रहा है उसमें लगाए जाने वाले पौधे अब धीरे-धीरे पेड़ बनने लगे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews