Indore News : एक कारखाने से दूसरे कारखाने पर गिरी 70 फीट ऊंची चिमनी, प्रोडक्शन मैनेजर की मौत

indore news

Indore News : इंदौर के पीथमपुर सेक्टर तीन के नजदीक फार्मा जोन स्थित एक इप्का इकाई के पास बने कारखाने में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगी 70 फीट ऊंची चिमनी बुधवार के दिन तेज हवा चलने की वजह से गिर गई। जिसके चलते प्रोडक्शन मैनेजर की मौत हो गई। दरअसल, चिमनी उड़ के कारखाने के पतरे पर गिर गई। चिमनी भारी होने की वजह से पतरे को तोड़ कर अंदर कारखाने में जा गिरी।

जिसकी वजह से कारखाने में खड़े प्रोडक्शन मैनेजर अप्पू प्रधान पर जा गिरी और सर पर गंभीर चोट आ गई। मैनेजर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मैनेजर की उम्र 45 साल थी। वह इंदौर के रहने वाले थे। इस हादसे को लेकर पीथमपुर थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने जानकारी देते हुए कहा है कि सेज में इप्का लेबोरेटरी रोड के दूसरी ओर श्री फ्लेक्स कंपनी है।

इस कंपनी में 70 फीट ऊंची चिमनी लगी थी। जो तेज हवा चलने की वजह से उड़ कर पास में बने कारखाने में जा गिरी। इसी वजह से ये हादसा हुआ। अभी तक अन्य किसी और के घायल होने की सुचना नहीं मिली है लेकिन प्रोडक्शन मैनेजर की मौत हो गई है। पुलिस ने इप्का कंपनी के मैनेजर से बात करने का प्रयास किया लेकिन समपर्क नहीं हो पाया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews