राज्य के 4.50 लाख पेंशनरों को सौगात, महंगाई राहत में वृद्धि, आदेश जारी, खाते में बढ़कर आएगी पेंशन

मध्य प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनरों को महंगाई राहत की सौगात मिली है। इस फैसले के अनुसार सातवें वेतनमान में महंगाई राहत को 50 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में 239 प्रतिशत तक डीआर का लाभ मिलेगा।
pensioners pension

MP Pensioners DR Hike 2024 : मध्य प्रदेश के साढ़े सात लाख अधिकारियों कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात के बाद अब मध्य प्रदेश के साढ़े 4 लाख पेंशनरों को तोहफा मिला है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने 7वें वेतनमान का लाभ ले रहे पेंशनर्स की महंगाई राहत में 4% की वृद्धि गई है, जिसके बाद डीआर 46% से बढ़कर 50% हो गई है वही छठवें वेतनमान का लाभ ले रहे पेंशनरों की महंगाई राहत में 9% वृद्धि की गई है, जिसके बाद डीआर 230% से बढ़कर 239% हो गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सभी पेंशनरों/परिवारिक पेंशनरों को दीपावली पर्व और मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की मंगलकामनाएं और बधाई दी है।उन्होनें कहा कि राज्य सरकार ने इस अवसर पर छठवें वेतनमान के पेंशनरों को 9 प्रतिशत एवं सातवें वेतनमान के पेंशनरों को 4 प्रतिशत महँगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है।नई दरें अक्टूबर 2024 से लागू होंगी, ऐसे में नवंबर से खाते में पेंशन बढ़कर आएगी। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।

छग सरकार की लेनी पड़ती है सहमति

गौरतलब है कि वर्ष 2000 के पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन और राहत का 74% वित्तीय भार मध्य प्रदेश और 26% छत्तीसगढ़ उठाती है, ऐसे में मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) की संवैधानिक बाध्यता के कारण छत्तीसगढ़ सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य है। अधिनियम के तहत जब तक दोनों राज्य पेंशनरों के महंगाई राहत बढ़ाने पर सहमत नहीं होते तब तक उन्हें बढ़ी हुई महंगाई राहत नहीं दी जाती है।मप्र में पेंशनर्स की न्यूनतम पेंशन 7750 रुपए और अधिकतम 1 लाख 10 हजार रुपए तक है।

बिजली कंपनी के पेंशनरों को भी राहत

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दीपावली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए कंपनी से सेवानिवृत्त हुए 15000 पेंशनर्स को उनकी पेंशन की राशि लगभग 55 करोड़ रुपये त्यौहार के पूर्व ही उनके बैंक खाते में अंतरित कर दी गई है। राज्य शासन की मंशानुसार कंपनी प्रबंधन के द्वारा सभी कंपनी के सभी कार्मिकों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ वेतन का भुगतान कर दिया गया है।बता दे कि सामान्य दिनों में पेंशनर्स को प्रत्येक माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाता है, लेकिन त्यौहार को देखते हुए 3 दिन पूर्व ही पेंशन का भुगतान किया जा चुका है।

सरकारी कर्मचारियों/बिजली कर्मियों का डीए बढ़ा

मध्यप्रदेश के 7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को जनवरी 2024 से 50 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा। जनवरी से अक्टूबर 2024 तक के महंगाई भत्ते का एरियर चार किस्तों में दिया जाएगा। एरियर दिसंबर 2024, जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 में चार समान किस्तों में दिया जाएगा। जनवरी से सितंबर 2024 के बीच जिन कर्मचारियों का निधन हो गया, उनके नामित सदस्य को एरियर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।वही बिजली कर्मचारियों का भी महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो गया है।

mp dr hike

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews