वेश बदलकर बेचता था अवैध शराब, सब्जी बेचते हुए आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब

इंदौर,आकाश धौलपुरे। अवैध शराब(illegal liquor) बेचने वाले शराब बेचने के लिये नये-नये तरीके अपनाते है। लेकिन इंदौर(indore) के बेटमा थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अवैध शराब बेचने का बड़ा ही नायाब तरीका खोज निकाला। ये शख्स रूप बदल-बदल कर अवैध रूप से हर रोज हजारो रुपये शराब बेच देता था। बहरूपिये की गिरफ्तारी के दौरान वो एक सब्जी वाले के रूप में था। उसकी बाइक पर दोनो तरफ दो कैरेट टंगी थी जिसमे ऊपर तो बकायदा हरी सब्जियां रखी थी लेकिन अंदर रखी थी करीब 40 हजार की अवैध शराब जिसे वो गांव-गांव जाकर बेचता था।

आबकारी विभाग(excise department) को जब इस बात की जानकारी मिली तो सहायक आयुक्त आबकारी विभाग राज नारायण सोनी ने अपनी टीम के साथ मिलकर शराब तस्कर को पकड़ने के लिए योजना बनाई। उनकी माने तो देपालपुर वृत्त के थानेदार मनोहर खरे और उनकी टीम ने देपालपुर – बेटमा रोड पर अवैध शराब तस्कर(liquor smuggler) उमेश पिता गोवर्धन प्रजापति को पकड़ा। शराब तस्कर के बारे में विभाग को जानकारी मिली थी कि वो वेश बदलकर शराब की तस्करी गांव – गांव तक करता था। जिसके बाद आबकारी टीम ने घेराबंदी कर योजना के अनुरूप उसे पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया जिसके आगे नहीं बल्कि पीछे नम्बर था। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि उसका नेटवर्क कहां तक फैला है और वो कब से तस्करी का काम कर रहा है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews