चलते ट्रक में अचानक लगी आग, फायरब्रिगेड पहुंचने तक 50 फीसदी से अधिक जल चुका था ट्रक

बैतूल, ट्रक में आग

बैतूल, वाजिद खान। मध्य प्रदेश(madhya pradesh) के बैतूल(betul) में अमरावती मार्ग पर अचानक एक ट्रक ने आग पकड़ ली। ये ट्रक बैतूल से अमरावती की ओर जा रहा था। इस ट्रक में भूसा(straw) भरा था। आग(fire) लगते ही अमरावती मार्ग पर जा रहा ये ट्रक(truck) धूं-धूं कर जल उठा। खबर मिलने पर बैतूल से फायरब्रिगेड(firebrigade) भेजी गई। लेकिन फायरब्रिगेड के पहुंचने तक यह करीब 50 फीसदी से ज्यादा जल चुका था।

सूत्रों के मुताबिक इस चलते ट्रक में अचानक ही आग लग गयी। जिस समय ड्राइवर को आग लगने का आभास हुआ उस वक्त यह ट्रक अमरावती मार्ग(amravati marg) के केरपानी घाट पर था। इसे जलता देख ड्राइवर ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए ट्रक को सड़क के बाजू में लगाया और फायरब्रिगेड को तुरंत काॅल किया। फायरब्रिगेड के पहुंचने तक ये ट्रक 50 फीसदी से ज्यादा जल चुका था। क्योंकि ट्रक में गन्ने का भूसा भरा हुआ था इस कारण से ट्रक में लगी आग तेजी से भड़क कर फैल गयी।

यह ट्रक सोहागपुर से महाराष्ट्र के चौहटा जा रहा था । जिसमे गन्ने का भूसा भरा था। यह घटना केरपानी के पास ताप्ती घाट की है। घटना  की वजह से बैतूल अमरावती मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए थे। झल्लार थाना क्षेत्र की घटना होने के चलते पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews