भोपाल में भागवत कथा में चेन लूटने वाली महिला निकली दिल्ली की शातिर चोर

सीहोर

सीहोर, अनुराग शर्मा। एक महीने पहले भोपाल (bhopal) नाका क्षेत्र में चल रही भागवत कथा (bhagwat katha) के दौरान श्रद्धालुओं की चेन और मंगलसूत्र चुराने (chain snatching) वाली महिला का सच अब जाकर सामने आया है। ये महिला कंजर समुदाय की नहीं बल्कि दिल्ली (delhi) की शातिर चोर है। पुलिस (police) ने पूछताछ के दौरान जाना कि महिला दिल्ली से है और चोरी (steal) करती है।

कोतवाली के अंतर्गत 28 जनवरी को भोपाल नाके पर भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल थी। भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात बदमाश महिलाओं ने कथा में झूम रही नैना के गले से चेन और मंगलसूत्र काटा और भागने लगीं। काफी देर तक लोगों ने उनका पीछा भी किया और पेशेंट चौराहे के पास से उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने फरियादी महिला ज्योति तिवारी और चंद्रकला गौड़ निवासी भोपाल नाका की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने महिला गीता पत्नी बाबुल नायडू उम्र 40 वर्ष निवासी मदनगीर डॉक्टर अंबेडकर नगर दक्षिण दिल्ली तथा माला पति दीपक नायडू उम्र 25 साल निवासी जेजे नगर झुग्गी कॉलोनी इंद्रपुरी सेंट्रल दिल्ली के खिलाफ प्रतिबंध कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें… सागर, रीवा और जबलपुर में आने वाली हैं टेलीमेडिसिन सेवा, 515 पीएचसी केंद्रों में होंगी उपलब्ध

पूछताछ के बाद पता चला कि इन्हीं महिलाओं ने भागवत कथा के दौरान चेन और मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम दिया जिस पर पुलिस ने महिला को सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने चेन और मंगलसूत्र चुरा कर वापस छिपाने की बात भी कबूली। सीहोर पुलिस ने महिला द्वारा दिए गए जवाब पर सोने की चेन और मंगलसूत्र जप्त किए हैं। इसलिए  पुलिस इन आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews