Commonwealth Games 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले अचिंता शेउली का जबलपुर में होगा भव्य स्वागत

Commonwealth Games 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले अचिंता शेउली का जबलपुर में होगा भव्य स्वागत

खेल, डेस्क रिपोर्ट। इस समय पूरे देश में इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है और क्यों ना हो भारत के खिलाड़ी रोज देश के लिए पदक जीतकर पूरी दुनिया में मां भारती का नाम रोशन कर रहे है। खेलों की बात करे तो भारत ने सबसे ज्यादा 12 पदक कुश्ती में नाम किए है लेकिन भारत के वेटलिफ्टर्स ने भी पदकों की संख्या में कुछ कम योगदान नहीं दिया है। इस स्पर्धा में भारत ने 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए है।

इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले एक खिलाड़ी का मध्य प्रदेश के जबलपुर से खास नाता है। दरअसल, 173 कि.ग्रा केटेगरी में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने वाले अचिंता शेउली सेना के जवान और वह जबलपुर में पदस्थ है। इसी कड़ी में तकनीकी प्रशिक्षण रेजिमेंट में हवलदार अचिंता शेउली के जोरदार स्वागत के लिए जबलपुर तैयारियों में जुट गया है। जानकारी के मुताबिक, वह सोमवार को जबलपुर पहुंचेंगे, जहां तकनीकी प्रशिक्षण रेजिमेंट में उनके भव्य स्वागत के लिए तैयारियां की जा रही है।

आपको बता दे, अचिंता शेउली ने 173 कि.ग्रा केटेगरी के स्नेच राउंड में 143 कि.ग्रा वहीं क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 कि.ग्रा के साथ कुल 313 कि.ग्रा भार उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

ऐसा रहा प्रदर्शन

स्नेच राउंड

पहला प्रयास – 137 कि.ग्रा
दूसरा प्रयास – 140 कि.ग्रा
तीसरा प्रयास – 143 कि.ग्रा

क्लीन एंड जर्क राउंड

पहला प्रयास – 166 कि.ग्रा
दूसरा प्रयास – 170 कि.ग्रा (असफल)
तीसरा प्रयास – 170 कि.ग्रा

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews