बाबा के नाम से मिली रजिस्ट्री, रहवासी संघ को मिला कमरों का आधिपत्य

बाबा के नाम से मिली रजिस्ट्री, रहवासी संघ को मिला कमरों का आधिपत्य

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सोमवार को कंप्यूटर बाबा (computer baba) के इंदौर (indore) अंबिकापुरी एक्सटेंशन और सुपर कॉरिडोर पर करीब साढ़े तीन हजार वर्गफीट एरिया में भी कब्जे मिले थे, जिसके बाद सुबह टीम ने जेसीबी, बुलडोजर लेकर कब्जे हटाने की कार्रवाई (action) की। वहीं, प्रशासन (administration) को बाबा के कई बैंक अकाउंट (bank account) होने और उनमें असामान्य तरीके से पैसा जमा होने की भी शिकायतें (complaints) मिली हैं।

इधर, इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह(Indore Collector Manish Singh) ने कहा कि बहुत सारी बातें दबी जुबां में सामने आ रही हैं और यदि कोई तथ्यों के साथ शिकायत करेगा तब प्रशासन गंभीरता पूर्वक कार्रवाई (strict action) करेगा। वही कंप्यूटर बाबा (Computer baba) द्वारा किए गए अतिक्रमण(Encroachment) को लेकर कल और आज की गई कार्रवाई के संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि जहां-जहां भी शासकीय भूमि (government land) पर अवैध निर्माण अतिक्रमण पाया गया है, उन सब पर प्रशासन का कब्जा रहेगा।

उन्होंने बताया कि गोमटगिरी के पास कंप्यूटर बाबा के आश्रम में स्थित मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा और इस स्थान को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। वही इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि बाबा के खातों से संबंध अनियमित लेन देन की शिकायत आ रही है और इस सन्दर्भ में भी जांच करने के निर्देश दिए गए है।

इधर, एडीएम अजय देव शर्मा ने कहा कि अम्बिकापुरी स्थित मंदिर और मकान के मामले में एक रजिस्ट्री मिली है जिससे ये साफ हो रहा है कि मंदिर की जमीन पर क्रय विक्रय अवैध तरीके से किया गया है। वही उन्होंने कहा कि दक्षिण कालीपीठ महाविद्या क्षेत्र में जो कमरे बने हुए उसका रहवासी संघ के रूप में उपयोग किया जा सकेगा, जिसका आधिपत्य निगम और रहवासी संघ के पास रहेगा। आने वाले समय में यदि और भी शिकायत कंप्यूटर बाबा के सन्दर्भ में मिलती है तो प्रशासन उस पर तुरंत एक्शन लेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews