नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रशासन का कड़ा एक्शन, रतलाम में 29 ढाबों पर चली JCB

नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रशासन का कड़ा एक्शन, रतलाम में 29 ढाबों पर चली JCB

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। नशे के खिलाफ शिवराज सरकार की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ इन दिनों प्रशासन का बुलडोजर चलता दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश (MP) के रतलाम (Ratlam) में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यहां पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चली 11 घंटे की कार्रवाई में 29 अवैध ढाबे नैस्तनाबूत कर दिए गए।

इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग विभागों के 70 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। फोरलेन पर जावरा से लेकर हसन पालिया तक मादक पदार्थों का व्यापार करने में शामिल व्यक्तियों के द्वारा बनाए गए ढाबों को गिराया गया है। इसके अलावा कंचन खेड़ी और बरगढ़ गांव में बने ढाबे पर भी कार्रवाई की गई है। इस दौरान यहां से दो मुंह वाला रेड सैंड बोआ प्रजाति का सांप भी बरामद किया गया है। सांप को वन विभाग को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

Must Read- Milk Price Hike : अमूल ने दो महीने बाद फिर बढ़ाए दूध के दाम, इतनी हो गई कीमत

इस कार्रवाई के दौरान जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति, सीएसपी अभिषेक आनंद, जावरा तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया सहित अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मुख्यमंत्री ने जब से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद से प्रशासन लगातार कार्रवाई में जुड़ा हुआ है। ना सिर्फ नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट और शराब पीने वालों सहित शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती अपनाई जा रही है। स्कूल और कॉलेज में पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत स्टूडेंट्स को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को नशा ना करने के लिए कहा जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews