Administration will give you reward: अब बाल भिक्षुकों की जानकारी देने पर प्रशासन देगा आपको नकद इनाम, जानें क्या है जिला प्रशासन का बड़ा कदम

Administration will give you reward: अब बाल भिक्षुकों की जानकारी देने पर प्रशासन देगा आपको नकद इनाम, जानें क्या है जिला प्रशासन का बड़ा कदम

Administration will give you reward: इंदौर में बाल भिक्षुकों से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने एक नया कदम उठाया है। इसके अंतर्गत, उन नागरिकों को नगद ईनाम दिया जाएगा जो बाल भिक्षा वृत्ति में लिप्त बच्चों की जानकारी प्रशासन को प्रदान करेंगे। दरअसल इसके लिए एक वाट्सएप नंबर 9691729017 पर प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा बाल भिक्षा वृत्ति की चौराहों पर निगरानी भी की जाएगी।

नायता-मुंडला बस स्टैंड को तेजी से शुरू करने का निर्देश:

इसके अलावा, इंदौर कलेक्टर ने नायता मुंडला बस स्टैंड को तेजी से शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आरटीओ से बस स्टैंड की वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के लिए निर्देश दिया है और नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों से राई-2 की बाधा हटाने के लिए भी कार्रवाई की मांग की है।

मिडिएशन के लिए तैयारी:

वहीं कलेक्टोरेट में हुई टीएल बैठक में निर्णय हुआ कि कक्ष जी-12 में मिडिएशन की व्यवस्था की जाएगी। जानकारी के अनुसार इसकी प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर गौरव बैनल, रोशन राय, राजेंद्र रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे और उन्होंने अभियान को तेजी से बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews