MP News: SST टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख 90 हजार रूपए की नकदी जब्त की

एसएसटी की टीम को नाका महुडिया रोड़ दुर्गापुर चौकी पर से एक कार को रूकवाकर जांच की गई, जोकि भवानी मंडी से पिपलोन जा रही थी।
Arrest

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर प्रशासन निगरानी के लिए चेकिंग की अभियान चला रखी है। इसी बीच आगर मालवा जिले के बड़ौद में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां चेकिंग के दौरान एक कार से 5 लाख से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है।

कार से बरामद हुई नकदी

दरअसल, एसएसटी की टीम को नाका महुडिया रोड दुर्गापुर चौकी पर से एक कार को रूकवाकर जांच की गई, जोकि भवानी मंडी से पिपलोन जा रही थी। जब शंकल लाल मालवीय से पूछताछ की गई तो उसमें से 5 लाख 90 हजार रूपए की नकदी बरामद हुई। हालांकि मौके से पुलिस ने रूपए को जब्त कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

आगर मालवा जिले में 5 लाख से ज्यादा की नकदी पकड़ने की कार्रवाई एसएसटी और एसएएफ की टीम ने की। वहीं, जब्त की गई राशि को बड़ौद पुलिस थाना प्रभारी केके तिवारी को सौंप दी गई है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तफ्सील से आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews