5G In Indore : इंदौर में शुरू एयरटेल की 5जी सर्विस, नहीं बदलना होगी 4जी सिम

5G in indore

5G In Indore : इंदौर में जियो के बाद अब एयरटेल ने आज से अपनी अत्याधुनिक 5जी सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। ये सर्विस आज से ही शुरू कर दी गई है। सभी के फोन में ये सुविधा आज से काम करेगी। 5 जी सेवा शुरू होने के बाद आपको अच्छी आवाज की गुणवक्ता के साथ स्पीड भी मिलेगी। इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि जिसके भी फ़ोन में 4जी सिम लगी हुई है उसे बदलने की जरुरत नहीं होगी। आप उसी सिम के साथ 5जी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

बताया गया है कि एयरटेल की मौजूदा 4जी सिम ही 5जी इनेबल्ड है। वहीं अभी 5जी सर्विस पर ही जो प्लान बने हुए है वो काम करेंगे। जब तक रोल आउट पूरा नहीं हो जाता तब तक ये प्लान ऐसे ही वर्क करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अब सभी मोबाइल्स में एयरटेल 5जी प्लस काम करेगा फिर चाहे वो एंड्रॉइड हो या फिर एप्पल।

आज से इंदौर के कई क्षेत्रों में ये सुविधा शुरू कर दी गई है। इन क्षेत्रों में विजय नगर, रसोमा चौक, बॉम्बे हॉस्पिटल स्क्वायर, रेडिसन स्क्वेयर, खजराना एरिया, सदर बाजार, गीता भवन, पंचशील नगर, अभिनंदन नगर, पत्रकार कॉलोनी, यशवंत रोड, फीनिक्स सिटाडेल मॉल के साथ अन्य चौराहें शामिल है। धीरे धीरे पूरे शहर में ये सुविधा उपलब्ध कर दी जाएगी।

उसके बाद सभी ग्राहक 5जी सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इससे लोगों को फायदा भी मिलेगा। खास बात ये है कि अब आपको एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और अन्य गतिविधियों सुपरफास्ट एक्सेस मिल सकेगा। 4जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक तक की गति के साथ 5 जी सेवा काम करेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews