MP News : चंद्रशेखर आजाद स्मारक का भूमिपूजन कर सीएम शिवराज बोले – प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को भी उसका अधिकार मिले

MP News : चंद्रशेखर आजाद स्मारक का भूमिपूजन कर सीएम शिवराज बोले – प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को भी उसका अधिकार मिले

MP News : सीएम शिवराज सिंह चौहान आज बुधवार को अलीराजपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। उन्होंने सबसे पहले भाबरा के रिंगोल जाकर स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी परथी दादा की प्रतिमा पर नमन किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया। यहां सीएम ने कहा कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। कांग्रेस धोखा देती है। जिसके बाद वे बाय रोड भाबरा पहुंचे और शहीद चंद्रशेखर आजाद के स्मारक का भूमिपूजन किया ओर जनसेवा अभियान 2.0 का शुभारंभ किया। उसके बाद सीएम जोबट के लिए रवाना हुए ओर वहां उन्‍होंने करोडों की लागत से होने वाले विकास कार्यो का लोकार्पण किया। जोबट में सीएम को हजारों बहनों ने अपने भाई सीएम के लिए 70 फिट की राखी बनाकर भेंट की।

बहनों की सेवा करने का मौका मुझे मिला : सीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि लाडली बहना योजना में 10 तारीख से हर बहनों के खाते में 1 हजार की राशि आना शुरू हो जाएगी। अलीराजपुर जिले में 1 लाख 65 हजार बहनों को उनके खाते में 1 हजार रुपये महीने की 10 तारीख तक डल जाया करेगें। सीएम ने अपने आपको सौभाग्‍याशाली कहा और बताया कि मेरी बहना है जिनकी सेवा करने का मौका मुझे मिला है।

[dgv_vimeo_video id=”825499879″]

[dgv_vimeo_video id=”825501738″]

[dgv_vimeo_video id=”825502228″]

वही उन्‍होंने कहा कि 1 जून से नई योजना मंत्री कौशल योजना शुरू होने की बात कही। सीएम ने जोबट के शासकीय सिविल अस्पताल का नाम आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारी छीतु किराड़ के नाम से करने की बात कही। जोबट कार्यक्रम के बाद सीएम जोबट विकासखण्‍ड के ग्राम खटटाली विवाह समारोह में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि कि मेरा संकल्प है कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को भी उसका अधिकार मिले। सीएम ने जोबट में कहा कि यह अभियान लोगों को चिन्हित 67 सेवाओं का लाभ देगा।
आलीराजपुर से यतेंद्र सिंह सोलंकी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”825498676″]

[dgv_vimeo_video id=”825499027″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews