BJP In Action : पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित 3 पर गिरी निष्कासन की गाज

mpbjp

अशोकनगर, हितेंद्र बुधोलिया। टिकट नहीं मिल पाने से नाराज लगातार वरिष्ठ नेतृत्व पर आरोप लगाने वाले और अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ भाजपा एक्शन (BJP In Action ) मोड में आ गई है। पार्टी ने तीन  पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया है।

नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Election 2022) में भाजपा (BJP Madhya Pradesh) का टिकट ना मिल पाने के कारण असंतुष्ट कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ नेतृत्व, जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी पर सोशल, इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया, अन्य माध्यमों से लगाए गए अनर्गल आरोप, अनुशासन हीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा गत दिवस कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया था और  24 घंटे के अंदर भाजपा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था।

ये भी पढ़ें – एक्शन में Gwalior कलेक्टर, आदतन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

लेकिन पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ रचना नायक, भाजपा जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सुषमा शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा सरोज यादव पिपरई द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब एवं अपना पक्ष समय अवधि में भाजपा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर नहीं रखा।

ये भी पढ़ें – iPhone 14 की कीमत सुन लोगों को लगा झटका, बोले – प्लीज Apple…

कारण बताओ नोटिस की समय अवधि निकल जाने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा कर उक्त तीनों पदाधिकारियों  को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया, जिला अध्यक्ष ने इसकी सूचना प्रदेश नेतृत्व सहित संबंधितों को भेज दी गई है। BJP जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने कहा है पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और चिन्हित कर कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें – UPSSSC : यूपीएसएसएससी ने स्थगित की अनुदेशक मुख्य परीक्षा, जल्द जारी होगी नई तिथि

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews