एमपी में बोली बीएसपी सुप्रीमो मायावती, हम पूंजीपतियों के नहीं, जनता के सहयोग से सत्ता में आना चाहते हैं

Mayawati in MP, MP Elections 2023

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश चुनाव में इस बार कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी , समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी मैदान में हैं, पार्टियों के बड़े नेता इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, इसी क्रम में बीएसपी सुप्रीमो मायावती मध्य प्रदेश के अशोक नगर पहुंची उन्होंने यहाँ मुंगावली विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट अपील की, मायावती ने मंच से भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज पार्टी प्रत्याशी मोहन सिंह यादव सेमरा पहाड़ के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने मुंगावली पहुंची, उनका आने का समय 11 बजे का था लेकिन वह डेढ़ घंटा लेट आई, मंच पर आते ही उन्होंने जनता का अभिवादन किया और जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए दोनों पार्टियों पर जमकर हमला बोला,  उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस दोनों ही विरोधी पार्टिया धन बल और छल के जरिए सत्ता में आती रही हैं  इन पार्टियों ने चंद्र पूंजी पतियों और धन्ना सेठों के विकास के लिए योजनाएं बनाई हैं। इससे दलित, गरीब, पिछड़ा वर्ग और आमजन को कोई फायदा नहीं पहुंचता है।

जनता से मायावती की अपील, भाजपा और कांग्रेस की बातों में नहीं आना 

उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन पार्टियों की हवा हवाई बातों में नहीं आना है, इनके द्वारा दिए गए प्रलोभनों में नहीं आना है, यह सभी विरोधी पार्टियां दलित, पिछड़ा वर्ग और आमजन का प्रदेश में शोषण कर रही है। कुछ चंद पूंजीपतियों और धना सेठों के सहयोग से यह सत्ता में आ जाती हैं और उनके विकास के लिए कार्य करती हैं। लेकिन हमारी पार्टी पूंजीपतियों और धन्ना सेठों के विकास के लिए नहीं, आमजन के सहयोग से और विकास के लिए सत्ता में आना चाहती है। उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी मोहन सिंह यादव के समर्थन में वोट मांगे और अधिक से अधिक वोटों से जिताने की जनता से अपील की।

अशोकनगर मुंगावली से अलीम डायर की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews