शिव’राज’ से कांग्रेस का सवाल- बेरोजगार युवाओं पर वार और सेवानिवृत्त को संविदा का दुलार!

शिवरज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बेरोज़गारी (unemployment) को लेकर विपक्ष हमेशा से ही सरकार पर निशाना साधता आया है। अब मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में कांग्रेस ने सरकारी विभागों में मौजूदा सरकार द्वाारा बेरोज़गारों को नहीं बल्कि सेवानिवृत्त लोगों (retired people) को नियुक्त करने पर तंज कसते हुए ट्वीट (tweet) किया है। कांग्रेस (congress) ने ट्वीट में शिवराज को निशाने पर लेते हुए यह भी कहा कि वे विधायक खरीदकर मुख्यमंत्री बने हैं।

यह भी पढ़ें… मुरैना : आबकारी विभाग ने अवैध शराब की पेटी सहित कार किया बरामद, आरोपी फरार

खबर है की हाल ही में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण  में करीब 383 स्थान रिक्त थे। इन रिक्त पदों की पूर्ति संविदा (contract) के तहत कर दी गयी जबकि प्रदेश में बेरोज़गार युवाओं की संख्या बहुत अधिक है। कांग्रेस ने इसी मसले को आधार बनाते हुए शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया है।प्रदेश सरकार सरकारी विभागों में रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती न करके राज्य सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों को संविदा के तहत नियुक्त कर रही है।

यह भी पढ़ें… MP News: नियमितीकरण को लेकर होमगार्ड सैनिकों की मांग तेज, हाईकोर्ट में लगाई गुहार

कांग्रेस ने इस सिलसिले में प्रदेश सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया। इस ट्वीट में कांग्रेस ने कहा है, ” 30 लाख बेरोजगारों पर वार, सेवानिवृत्त लोगों को ही मौका दे रही सरकार। विधायक खरीदकर मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह प्रदेश के 30 लाख बेरोजगारों को मौका देने की बजाय सेवानिवृत्त लोगों को संविदा पर रखकर युवाओं का हक मार रहे हैं।शिवराज जी, मध्य प्रदेश का युवा सब कुछ देख रहा है।”

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews