Indore : इंदौर वार्ड 57 की बैकलेन को कला और कल्पनाशीलता से सजाया, देखें तस्वीरें

Indore

Indore : इंदौर लगातार स्वच्छता में नंबर वन आ रहा है। अब स्वच्छता का सातवां आसमान छूने के लिए भी शहर तैयार है। ऐसे में रहवासी भी इंदौर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास में जुटे हुए हैं। हाल ही में शहर के वार्ड 57 की एक बैकलेन की तस्वीरें सामने आई है जिसको देख कर लोगों का दिल खुश हो गया। दरअसल, अभी तक अपने भी घरों के पीछे की बैकलेन देखी होगी।

Indore Indore

अधिकतर बैकलेन गंदगी से भरी हुई देखने को मिलती है लेकिन इंदौर शहर में कई बैकलाइन ऐसी है जहां की सुंदरता देखने लायक है। कई लोगों ने इसे कला और कल्पनाशीलता से सजा कर सुंदर बनाया हुआ है। ठीक वैसा ही वार्ड 57 में भी किया गया।

Indore

हाल ही में वार्ड 57 की बैकलेन का महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निरीक्षण किया साथ ही आरआरआर सेंटर का शुभारंभ किया। जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

इन सभी तस्वीरें में वार्ड 57 की खूबसूरत बैकलेन देखने को मिली। इस बैकलेन में बच्चों के खेलने के लिए चित्र बनाने के साथ ही कचरे के लिए भी अलग अलग डस्टबिन बनाए हुए है। साथ ही बुक्स रखने के लिए एक स्टोरेज भी बनाया है जहां कोई भी आकर पढ़ सकता है।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं बैकलेन कितनी सुंदर और स्वच्छ है। निरिक्षण के दौरान महापौर के साथ अभिषेक शर्मा बबलू जी, राजेंद्र राठौर जी, सुरेश टाकलकर जी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews