‘इटावा की घटना बेहद निंदनीय है,’ उत्तर प्रदेश में कथावाचक का मुंडन किए जाने की घटना पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कथावाचक के मुंडन करने की घटना को लेकर राजनेताओं से अपील करते हुए कहा है कि अपनी राजनीति के लिए देश को बर्बाद ना करें।  
Pandit Dhirendra Shastri

इटावा में एक कथावाचक के साथ हुई घटना ने जहाँ सामाजिक स्तर पर आक्रोश भर दिया है वहीं इस पर सियासत भी हो रही है, संत समाज की भी अलग अलग राय सामने आ रही है इस बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी बयान सामने आया है उन्होंने घटना की निंदा की है और कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, न्याय व्यवस्था पर भरोसा करना चाहिए, उन्होंने नेताओं को भी ऐसे मामलों में सियासी रोटियां नहीं सेंकने की अपील की।

25 दिन की विदेश यात्रा से लौटे धीरेंद्र शास्त्री महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित बागेश्वर बालाजी सनातन मठ पहुंच गए हैं वे यहाँ तीन दिन रुकेंगे फिर 1 जुलाई को बागेश्वर धाम पहुंच जायेंगे जहाँ 12 जुलाई तक रुकने के बाद आगे के कार्यक्रमों में व्यस्त हो जायेंगे,  भिवंडी से एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने हाल ही में हुई इटावा की घटना पर बयान दिया है।

संतों के नाम लेकर बताई सनातन की परंपरा  

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान की चर्चा करने, कथा करने, सनातन का प्रचार करने का अधिकार किसी जाति विशेष का नहीं है इसे कोई भी सनातनी कर सकता है, उन्होंने वेदव्यास, बाल्मीकि, रैदास, कबीर, मीरा बाई के नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सभी ने भगवान का गुणगान किया लेकिन इनसे किसी ने इनकी जाति नहीं पूछी इनकी वाणी ही इनकी पहचान बन गई।

इटावा घटना की निंदा, लोगों के एक्शन को गलत बताया 

इटावा में कथावाचक का मुंडन किये जाने की घटना की निंदा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा ये घटना बहुत निंदनीय है यदि कथा वाचक से कोई अपराध हुआ भी था तो पुलिस के पास जाते, हमारे पास न्याय व्यवस्था है उसमें विश्वास करना था, ऐसे किसी को न्यायाधीश बनने का अधिकार नहीं है, सजा देने का अधिकार नहीं है।

सियासत करने वाले नेताओं को नसीहत 

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया होता तो समाज में आक्रोश नहीं पनपता, कानून अपना काम करता और ऐसे मामलों में राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले नेताओं को मुंह तोड़ जवाब भी मिलता और वे इसपर राजनीति नहीं कर पाते, उन्होंने कहा ऐसे कैसे हम भारत को हिन्दू राष्ट्र बना पाएंगे।

7 नवम्बर से 16 नवम्बर तक दिल्ली से वृन्दावन तक की पदयात्रा की घोषणा 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा यदि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है तो सबको जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की बात करनी होगी, उन्होंने कहा इसी उद्देश्य के साथ वे 7 नवम्बर से 16 नवम्बर तक दिल्ली से वृन्दावन तक की पदयात्रा पर निकलेंगे, गाँव गाँव गली गली जायेंगे और अपील करेंगे कि सभी हिन्दू जातिवाद, उंच नीच भेदभाव से ऊपर उठकर एक हो जाएं और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए आगे आयें।

[dgv_vimeo_video id=”1097126140″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews