Balaghat : पुलिसकर्मियों को क्रम पूर्व पदोन्नति, सीएम शिवराज ने किया सम्मानित

Balaghat : पुलिसकर्मियों को क्रम पूर्व पदोन्नति, सीएम शिवराज ने किया सम्मानित

बालाघाट, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सलियों को मार गिराने वाले 31 पुलिस जवानों का आउट टर्न आफ प्रमोशन किया। पुलिस क्रम से पूर्व पदोन्नति कार्यक्रम में सीएम ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘हम सभी जीवन में उत्सव, पर्व आनंद के साथ मना पाते हैं, तो इन जवानों के समर्पण के ही कारण। मैं जवानों को सैल्यूट करता हूं।’

Government Job 2022 : बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 26 सितंबर से पहले करें आवेदन

सीएम ने पुलिस लाइन में आयोजित ‘मध्यप्रदेश पुलिस क्रम से पूर्व पदोन्नति अलंकरण कार्यक्रम में जवानों को प्रमोशन बैच लगाकर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी एवं अन्य गणमान्य साथी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ‘मैं पहला श्रेय अपनी पुलिस परिवार की बहनों को देना चाहूंगा। जब बाकी लोग सारे उत्सव त्यौहार अपने परिवार के साथ मनाते हैं, तब इन बहनों के हौसले के कारण हमारे जवान घनघोर जंगलों में रहकर भी जनता की सुरक्षा की चिंता करते हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे हाॅक फोर्स के जवानों का जीवन आसान नहीं। लगातार कठिन परिस्थितियों का सामना करके भी मध्यप्रदेश को शांति का टापू बनाने के लिए समर्पित हैं। मैं वादा करता हूं कि आपके सम्मान और हितों पर आंच नहीं आने दूंगा। कभी मध्यप्रदेश में डकैतों का आतंक था, सिमी का नेटवर्क हुआ करता था, अपराधियों पर अंकुश मुश्किल था, लेकिन मैंने तय कर लिया कि मध्यप्रदेश शांति का टापू बना रहेगा, तो हमारे जवानों ने अपराधियों के कफ कुचल कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। उन्होने कहा जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने एक ही बात कही थी कि मध्य प्रदेश में या तो शिवराज सिंह चौहान रहेंगे या डाकू रहेंगे, दोनों एक साथ नहीं रह सकते।मैं सेल्यूट करता हूं अपनी मध्यप्रदेश पुलिस को कि हमने टारगेट दिया और डाकू खत्म हो गए। हम हर कदम पर आपके साथ हैं। जनता के साथ अपनी सुरक्षा करते हुए आप कार्य करें। हम अपने प्रदेश को सुरक्षित रखते हुए प्रगति एवं उन्नति के लिए कार्य करें। आज मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी इज्जत मान सम्मान में कोई कमी ना रहे इसके चिंता हम सदैव करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews