Betul : 60 फीट ऊंचे रावण और 55 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतले का दहन, हजारों लोग हुए शामिल

Betul : 60 फीट ऊंचे रावण और 55 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतले का दहन, हजारों लोग हुए शामिल

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल (Betul) से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम (Lal Bahadur Shastri Stadium) में 64वे दशहरे का आयोजन किया गया। गंज से भगवान राम की शोभा यात्रा निकली गई और स्टेडियम पहुंची । यहां पर पहले रंगीन आतिशबाजी चलाई गई। इसके पश्चात कार्यक्रम में राम-रावण युद्ध का रामलीला के कलाकारों के द्वारा मंचन किया गया। मंच पर रावण वध के साथ ही 60 फीट ऊंचे रावण और 55 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतलों का दहन हुआ।

यह भी पढ़ें… दमोह में प्रतीकात्मक रूप से हुआ रावण का दहन, अधिकारी सहित राजनेता रहे मौजूद

यह दशहरा आयोजन बैतूल में श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के द्वारा किया गया। दशहरा कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उइके, विधायक निलय डागा, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे सहित जनप्रतिनिधि गण ,प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे । दशहरा देखने के लिए लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम हजारों की संख्या में दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था । पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews