Betul News : दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में किया सुसाइड, बैरक के बाथरूम में लटका मिला शव

पहली गणना के बाद एक कैदी की संख्या कम पाई गई जिसके बाद देखा गया कि संदीप नाम के कैदी ने फांसी लगा ली हैं जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
betul jail

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ जिला जेल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक कैदी ने फांसी लगा ली जिससे जेल में हड़कंप मच गया तत्काल जेल प्रबंधन द्वारा सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई जिसके बाद 12 तारीख की सुबह मृतक के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया इस पूरे मामले की जांच द्वितीय व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश के द्वारा की जा रही है।

बता दें कि एफएसएल अधिकारी ने बताया कि मृतक संदीप सेमरे ने बाथरूम में पहुंचकर धोती के कपड़े से फांसी लगाई है जिसमें उसके फुटप्रिंट और फिंगरप्रिंट पाए गए, वहीं एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि युवक पर 2023 में आठनेर थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला पंजीबद हुआ था जिसके बाद वह फरार हो गया था। 18 दिसंबर 2024 को आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी जिसके बाद उसे जेल दाखिल किया गया था जेल दाखिल होने के बाद से ही परिवार वालों ने उससे मिलना छोड़ दिया था जिससे वह परेशान था।

गणना के बाद पाई गई थी एक कैदी की संख्या कम

जेल अधीक्षक ने बताया कि पहली गणना के बाद एक कैदी की संख्या कम पाई गई जिसके बाद देखा गया कि संदीप नाम के कैदी ने फांसी लगा ली हैं जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

betul jail

[dgv_vimeo_video id=”1046110916″]

मृतक इस केस में जेल में था बंद

जेल अधीक्षक योगेन्द्र तिवारी के अनुसार बीती रात जिला जेल के बैरक नंबर 2 में बंद बंदी गोलू उर्फ संदीप उर्फ गोटू पिता कामिल निवासी आठनेर ने बैरक के बाथरूम में जाकर वहां बनी लकड़ी की छत में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी आज सुबह मिलने पर अधिकारियों और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई है। मृतक युवक के खिलाफ धारा 366,376,376(3) और पोक्सो एक्ट को धाराओं में केस दर्ज किया था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1046110968″]

[dgv_vimeo_video id=”1046111044″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews