Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम ने बैतूल से भरा नामांकन, जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना

Jeetu Patwari Betul

Lok Sabha Elections 2024:  बैतूल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रामू टेकाम ने आज अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया। नामांकन के बाद कांग्रेस ने चुनावी सभा का आयोजन किया साथ ही बैतूल शहर में रैली निकालकर रामू टेकाम के समर्थन में प्रचार किया। चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा , पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण  यादव सहित कांग्रेस के विधायक और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव पर साधा निशाना 

अपने उद्बोधन में जीतू पटवारी ने कहा कि कल मुख्यमंत्री के पास छिंदवाड़ा में एक व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए थे तो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उससे कहा कि छिंदवाड़ा में हमारा न सांसद है और न ही विधायक है तो काम कैसे होगा भैया? मेरे प्रदेश के मुख्यमंत्री की भावना ऐसी है ये छोटी सोच है ओछी सोच है अगर जनप्रतिनिधि की भावना, लोकतंत्र के पवित्रता की भावना ही जिस व्यक्ति में नही है तो कुर्सी पर बैठा क्यों हैं ?

[dgv_vimeo_video id=”930205487″]

प्रत्याशी रामू टेकाम का भरोसा, मेरे काम को देखकर जनता इस बार दिल्ली जरुर भेजेगी 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मेरा सवाल है कि जो घोषणा आपने गेंहू, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने का कहा था पूरी क्यों नहीं की। गैस सिलेंडर के दाम 450 करने की बात की थी पूरा क्यों नहीं किया? जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान के समय 50 प्रतिशत कमीशन चलता था और अब 60 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा 400 पर की बात क्यों कर रही है। 400 पार की बात इसलिए कर रही है कि बाबा साहब के संविधान से छेड़छाड़ करना चाहते है। लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम ने कहा कि चुनाव हारने के बाद मैंने जो पांच साल जनता के बीच काम किया है मुझे पूरा भरोसा है कि जनता मुझे सहयोग करेंगी क्योंकि जिस सांसद को जनता ने चुन कर दिल्ली भेजा था उसने कोई विकास कार्य नहीं किए।

[dgv_vimeo_video id=”930205608″]

[dgv_vimeo_video id=”930205728″]

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews