सावधान! Facebook के बाद अब शुरू हुआ Whatsapp Fraud, ठग ऐसे कर रहे पैसों की मांग

WhatsApp Fraud

Dabra WhatsApp Fraud News: यूं तो ऑनलाइन ठगी के रोज नए तरीके हमें देखने को मिल रहे हैं और इनसे निपटने के लिए साइबर पुलिस और सरकार भी लोगों से लगातार सावधान रहने को लेकर निर्देश जारी कर रही है। लेकिन ठगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह इस सब के बावजूद आए दिन नए तरीके अपनाकर वारदातों को अंजाम देने की साजिश में लगे रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है ग्वालियर जिले के डबरा शहर में जहां व्यापारी के साथ ठगों ने ऐसी ही एक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

WhatsApp Fraud : अनजान नंबर परिचित DP

WhatsApp Fraud

व्यापारी (नाम गुप्त) ने बताया कि वह जिस वक्त दुकान पर काम कर रहा था उस समय उसके पास एक अंजान नंबर से मैसेज आया। जब उसने उस मैसेज भेजने वाले की डीपी देखी तब वह उसके परिचित की डीपी निकली। मैसेज में बातचीत करने पर सामने वाले ने व्यापारी से ₹25000 की मांग की और कहा कि वह उसे 2 घंटे के भीतर पैसे लौटा देगा।

जब उसे शक हुआ और उसने अपने परिचित के मोबाइल (original save number) पर फोन कर इस बात की जानकारी ली तब उसे पता लगा कि यह मैसेज ठगी के इरादे से किया गया है। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि इस तरह का ठगी का मैसेज सिर्फ उनके पास ही नहीं बल्कि शहर में कई व्यापारियों के पास आया है।

कई लोगों की आए इस तरह के मैसेज

यह वाकया होने के बाद व्यापारी ने इस बात की जानकारी मीडिया और अपने आसपास के बाकी व्यापारियों को दी और साथ ही उन्होंने हमें बताया कि वह इसकी शिकायत डबरा थाने में भी करेंगे। साथ ही उसने सभी लोगों से इस तरह की ठगी से बचने को लेकर सावधान रहने की भी बात करी है।

अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews