भावांतर योजना : बुधवार को 1.52 लाख किसानों को मिलेगा तोहफा, सीएम खातों में जारी करेंगे भावांतर की राशि

राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।
CM Mohan Yadav

MP Bhawanter Yojana : मध्य प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। 26 नवम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर जिले के गौतमपुरा से सोयाबीन भावान्तर भुगतान योजना के तहत 1 लाख 52 हजार किसानों के खातों में 253 करोड़ रूपये राशि अंतरित करेंगे।इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर कृषि से संबंधित उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान सीएम डॉ. यादव किसानों से संवाद भी करेंगे।इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने 13 नवम्‍बर को देवास से प्रदेश के 1.33 लाख किसानों के खाते में 233 करोड़ रुपए की भावांतर राशि का अंतरण किया था।

भावांतर योजना: 9.36 लाख सोयाबीन उत्पादक किसान पंजीकृत, MSP 5328 रूपए

सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए लागू की भावान्तर योजना के तहत 3 से 17 अक्टूबर तक शुरू हुए रजिस्ट्रेशन में 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन करवाया है।प्रदेश में सात जिले उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा और सागर ऐसे हैं जहां 50-50 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है।इसी तरह 21 जिलों से 10-10 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है। 15 जनवरी 2026 तक सोयाबीन की विक्रय अवधि रहेगी। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।अगर एमएसपी से कम कीमत पर सोयाबीन बिकता है तो किसानों के घाटे की भरपाई भावान्तर योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। फसल के विक्रय मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP के अन्तर की राशि सीधे राज्य सरकार देगी।

7 से 24 नवंबर तक का सोयाबीन का मॉडल रेट

सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए, 16 नवंबर को 4234 रुपए, 17 नवंबर को 4236 रुपए, 18 नवंबर को 4255 रुपए, 19 नवंबर को 4263 रुपए, 20 नवंबर को 4267 रुपए, 21 नवंबर को 4271 रुपए और 22 नवंबर को 4285 और 23 नवंबर को 4282 और 24 नवंबर को मॉडल रेट 4282 रुपए प्रति क्विंटल का रहा। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews