भोपाल: उछल-कूद करते हुए 25 फीट नीचे जा गिरी बच्ची, सिर और रीढ़ की हड्डी में आई गहरी चोट

भोपाल: उछल-कूद करते हुए 25 फीट नीचे जा गिरी बच्ची, सिर और रीढ़ की हड्डी में आई गहरी चोट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल के जहांगीराबाद इलाके से एक हैरान और अलर्ट कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की रेलिंग पर चढ़कर खेल रही 9 साल की बच्ची नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने की वजह से बच्ची के सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना 2 दिन पुरानी है जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।

मामले की जानकारी देते हुए जहांगीराबाद थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि जिंसी चौराहा के पास स्थित हाईलाइफ अपार्टमेंट में जफर खान रहते हैं। जिनकी बेटी आयशा 17 अगस्त की रात को फ्लैट की रेलिंग को पकड़ कर उछल-कूद कर रही थी। अचानक ही बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह 25 फीट नीचे गिर गई।

Must Read- जल्द बदलेगा WhatsApp DP लगाने का अंदाज, Instagram का ये फीचर मचाएगा धमाल

हादसे के बाद परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को गुरुवार के दिन अस्पताल से सूचना मिली। बच्ची के बयान फिलहाल दर्ज नहीं किए जा सके हैं। जानकारी के मुताबिक बच्ची चौथी क्लास में पढ़ती है और उसके पिता सीमेंट कंपनी में नौकरी करते हैं।

पड़ोसियों ने जानकारी दी है कि बच्ची पहली मंजिल पर रहती है, लेकिन वह खेलने के लिए दूसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी के यहां गई थी। बच्ची खेलते-खेलते बालकनी में चली गई, जिसके बाद यह हादसा हो गया। बच्ची को बार-बार होश आता है और वह फिर बेसुध हो जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews