MP में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते धराया बाबू, महिला अधिकारी के लिए मांगे थे पैसे, भनक लगते ही हुई गायब

राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने मत्स्य महासंघ के एक आउटसोर्स कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई इंदौर के मछली ठेकेदार अनवर कादरी की शिकायत पर हुई।
MP में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते धराया बाबू, महिला अधिकारी के लिए मांगे थे पैसे,  भनक लगते ही हुई गायब

Rajgarh Bribe News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मत्स्य महासंघ के एक आउटसोर्स कर्मचारी मुबारिक गौरी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।यह राशि कथित तौर पर जिलाधिकारी सुरेखा सराफ के लिए ली जा रही थी। यह कार्रवाई इंदौर के मछली ठेकेदार अनवर कादरी की शिकायत पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के एक मछली ठेकेदार अनवर कादरी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें राजगढ़ के कुंडलिया डैम में नवंबर 2024 में 7 सालों के लिए मछली पालन का ठेका मिला था, लेकिन राजगढ़ जिला मत्स्य महासंघ की अधिकारी सुरेखा सराफ इसके लिए हर महीने 3 लाख रुपये की रिश्वत मांग रही थीं और न देने पर काम में रुकावट डालने और झूठे आरोप लगाकर टेंडर रद्द करने की धमकी दी है।

टीम ने योजना बनाकर कर्मचारी को पकड़ा

इसके बाद कादरी ने इसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर से की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में टीम राजगढ़ पहुंची। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी मुबारिक गौरी को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी महिला अधिकारी सुरेखा सराफ को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

मामला दर्ज, महिला अधिकारी की तलाश जारी

निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि सुरेखा सराफ और मुबारिक गौरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7,12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी की सूचना मिलते ही अफसर ऑफिस और घर से फरार हो गईं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद है। लोकायुक्त की टीम सुरेखा सराफ की तलाश कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते धराया बाबू, महिला अधिकारी के लिए मांगे थे पैसे, भनक लगते ही हुई गायब - MP Breaking News