Bhopal News: ऑटो सवार छात्रा के बैग से 12 हजार रुपये गायब, जरूरी दस्तावेज भी हुए चोरी

Bhopal News: ऑटो सवार छात्रा के बैग से 12 हजार रुपये गायब, जरूरी दस्तावेज भी हुए चोरी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (bhopal) में राह चलते चोरी (theft) की वारदात सामने आई है। ये घटना मंगलवार को हुई है। मंगलवार को एक छात्रा अपनी बहन के साथ ऑटो (auto) में सफर कर रही थी उसी दौरान उसके बैग से 12 हज़ार रुपए (12 thousand rupee) और ज़रूरी दस्तावेज (important documents) चोरी हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि यात्रा के दौरान ऑटो में छात्रा के बगल में बैठी कुछ महिलाओं में से ही किसी ने चोरी को अंजाम दिया है।
शिकायत मिलने पर हनुमानगंज थाना पुलिस (police) ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों (cctv camera) की फुटेज की मदद से आरोपियों की तफ्तीश करना शुरू कर दिया है।

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार खरी फाटक विदिशा निवासी कल्पना अहिरवार उम्र 39 बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। के अपनी पढ़ाई गीतांजलि कॉलेज से कर रहीं हैं।मंगलवार को बहन के साथ वे कॉलेज आई थीं। कॉलेज से लौटते वक्त वे दोनों एक ऑटो में सवार हुईं। उस ऑटो में कुछ महिलाएं पहले से ही बैठी हुईं थीं। शॉर्टकट से रेलवे स्टेशन जाने के लिए दोनों बहनें फूटा मकबरा के पास ऑटो से उतर गयीं। स्टेशन पहुंचने पर कल्पना ने कुछ सामान निकालने के लिए जब बैग में हाथ डाला तो पाया कि बैग में रखे 12 हज़ार रुपए और कुछ ज़रूरी कागज़ात गायब हैं। दोनों बहनों ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें… सरकार को कोरोना की चिंता लेकिन NHM के जिम्मेदार डांस में व्यस्त!, देखें वीडियो

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच-पड़ताल हेतु पुलिस फूटा मकबरा के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद ले रही है। लेकिन अब तक मामले में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल सके हैं। शक है कि ऑटो में ही बैठी महिलाओं में से किसी ने इस चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस की जांच पड़ताल चालू है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews