सरकार को कोरोना की चिंता लेकिन NHM के जिम्मेदार डांस में व्यस्त!, देखें वीडियो

सरकार को कोरोना की चिंता लेकिन NHM के जिम्मेदार डांस में व्यस्त!, देखें वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना (Corona) का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) सहित पूरी सरकार इसे लेकर चिंतित है लेकिन ऐसा लगता है कि  नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी चिंता नहीं है। ये हम नहीं कह रहे, ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देख कर लगता है।

ये भी पढ़ें – MPPSC विधायक प्रवीण पाठक ने राज्यपाल को लिखा पत्र, पीएससी छात्रों के लिए की यह मांग

सोशल मीडिया पर एक कॉन्फ्रेंस हॉल में महिलाओं का डांस करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस कॉन्फ्रेंस हॉल का ये वीडियो है उसमें बोर्ड पर पीछे नेशनल हेल्थ मिशन, मध्यप्रदेश (NHM) लिखा है। चर्चा है कि ये वीडियो नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की नई बिल्डिंग के कॉन्फ्रेंस हॉल का है। हालाँकि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन यदि जो बातें चर्चा में है और वो सही हैं तो ये बहुत गंभीर बात है। क्योंकि कोरोना काल में सरकार में सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing)और मास्क लगाने की हिदायत दे रखी है लेकिन डांस के वायरल वीडियो में ना सोशल डिस्टेंसिंग हैं और एक दो महिलाओं को छोड़कर शेष महिलाएं बिना मास्क के बैठी हैं। वायरल वीडियो में एक महिला श्रीदेवी के प्रसिद्द गाने “हवा हवाई” पर डांस कर रहीं है शेष महिलाएं कुर्सियों पर बैठीं हैं।  डांस कर रही महिला घूमते हुए कई महिलाओं के पास जातीं है और उनके साथ डांस करती हैं।

अब यदि ये महिलाएं नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की अधिकारी कर्मचारी हैं तो बात इसलिए भी गंभीर हो जाती है कि प्रदेश के स्वास्थ्य की चिंता करना इनकी भी जिम्मेदारी है। यदि कोरोना नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य महकमे से जुड़े लोग ही यदि कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करेंगे तो जनता पर क्या असर होगा?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews